अनुशासित और विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प – Dainik Bhaskar

मेरा युवा भारत (माय भारत), सिमडेगा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में विकसित भारत युवा कनेक्ट – खेल संस्करण का आयोजन सिमडेगा कॉलेज तथा संत जेवियर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेलों के महत्व के प्रति जागर
कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी का संदेश भी युवाओं तक पहुंचाया गया। प्रधानमंत्री ने दैनिक जीवन में खेलों और शारीरिक गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि खेल केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं हैं। वे अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने युवाओं को वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। वहीं दोनों महाविद्यालयों में उपस्थित युवाओं ने खेल प्रतिभाओं के साथ संवाद किया। उन्होंने उनके अनुभवों से प्रेरणा प्राप्त की। कार्यक्रम में स्पोर्ट्स आइकन का लेखा अधिकारी सोरिना टेटे, माई भारत सिमडेगा, एनएसएस के अधिकारियों एवं महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर युवाओं को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। फिटनेस को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोर दिया गया। खेलों को करियर के रूप में अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महाविद्यालय के युवा, एन एस एस स्वयंसेवक, एन सी सी कैडर, माय भारत के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News