हाथरस के सिकंदराराऊ में एक बड़े बेटे पर अपनी 63 वर्षीय बुजुर्ग मां से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। …और पढ़ें
सांकेतिक तस्वीर।
हाथरस में बड़े बेटे पर मां से दुष्कर्म का आरोप
घटना रक्षाबंधन की पूर्व संध्या 27 अगस्त की है
पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेजा
जागरण संवाददाता, हाथरस। सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एटा रोड स्थित एक गांव में बेटे पर अपनी 63 वर्षीय बुजुर्ग मां के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना रक्षाबंधन की पूर्व रात्रि 27 अगस्त की बताई जा रही है।
पीड़िता के छोटे बेटे ने कोतवाली में केस दर्ज कराया है। अभियोग के अनुसार, रात करीब नौ बजे बुजुर्ग मां घर में सो रही थी। तभी बड़ा बेटा शराब के नशे में घर पहुंचा और घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा और आरोपित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया। कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें- ’48 घंटे में हत्यारों का एनकाउंटर नहीं हुआ तो सीएम आवास के बाहर करूंगी सुसाइड’, अंकित बालियान की पत्नी की धमकी
यह भी पढ़ें- चित्रकूट में मंदाकिनी का विकराल रूप: टिकरिया डोंडा बांध में रिसाव से हड़कंप, चार गांव खाली कराए; NDRF तैनात
बताया जाता है कि आरोपित अविवाहित है। परिवार में मां के साथ दो भाई रहते हैं। पिता का निधन करीब 15 वर्ष पूर्व हो चुका है। घटना के बाद से गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोगों में आक्रोश है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।