चक्रधरपुर। रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 20971/20972 उदयपुर–शालीमार एक्सप्रेस की फ्रीक्वेंसी साप्ताहिक से बढ़ाकर द्वि-साप्ताहिक करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नई व्यवस्था के तहत ट्रेन संख्या 20971 उदयपुर–शालीमार एक्सप्रेस अब शनिवार और रविवार को चलेगी, जबकि 20972 शालीमार–उदयपुर एक्सप्रेस रविवार और सोमवार को संचालित होगी।इस ट्रेन का पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा और राउरकेला सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव है। रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार ट्रेन की समय-सारणी में भी आवश्यक बदलाव किए गए हैं। संबंधित विभागों को नई फ्रीक्वेंसी जल्द लागू करने का निर्देश दिया गया है।ट्रेन
के परिचालन में वृद्धि से बिलासपुर और उत्तर छत्तीसगढ़ के यात्रियों को राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच आवागमन के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। रेल यात्रियों ने इसे सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play