'जावेद अख्तर के कहने पर गईं', NEET प्रोटेस्ट में शामिल होने पर बोलीं शबाना आजमी – Aaj Tak News

Feedback
शबाना आजमी अपनी निजी जिंदगी से लेकर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं. बीते दिनों जंतर-मंतर पर हुए नीट यूजी परीक्षा आंदोलन में वह छात्रों का सपोर्ट करने पहुंची थीं. इसके साथ-साथ वह छात्रों के साथ संसद की ओर निकाले गए ‘चलो संसद’ मार्च का भी हिस्सा बनीं. अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस प्रोटेस्ट में शामिल होने को लेकर खुलकर बातें की.
एक्ट्रेस शबाना आजमी ने जूम से कहा,  ‘अगर वह दिल्ली नहीं जा पाती तो खुद का कभी सामना नहीं कर पाती, क्योंकि जो कुछ भी हो रहा था, वह मुझे बहुत प्रभावित कर दिया था.’ उन्होंने कहा कि छात्रों के मांग और पूरे मामले जानने के बाद वह और उनके पति जावेद अख्तर ने मिलकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था. शबाना ने बताया, ‘हमने प्रधानमंत्री से अपील की थी कि वह बस उनकी बात सुने और उनसे बात करें. हमने यह भी कहा था कि हम प्रेस के पास नहीं जाएंगे, इसलिए आपको पत्र लिख रहे हैं. लेकिन जब प्रधानमंत्री के तरफ से कोई जवाब नहीं आया तब वह दिल्ली जाकर प्रोटेस्ट में शामिल हुई.’
छात्रों के अंदर था गजब का हौसला 
शबाना जब प्रोटेस्ट में पहुंची तब वहां का माहौल देखकर वह आश्चर्यचकित हो गई. उन्होंने कहा कि वह ऐसी एनर्जी, उम्मीद और गुस्सा पहले कभी नहीं देखा था .यह सब देख कर वह काफी प्रभावित हुई. उन्हें प्रोटेस्ट साइट पर जाने के लिए जावेद अख्तर ने प्रोत्साहित किया. एक्ट्रेस ने कहा कि छात्र गुस्सा होने के बावजूद भी हिंसा से दूर रहने की बात कर रहे थे. उन्होंने कहा ‘प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्रों ने लाठियां खाई, लेकिन फिर भी वह मेरी सुरक्षा को लेकर चिंतित थे. जब मैंने छात्रों से पूछा कि तुमने तो अभी लाठी खाई है. छात्रों ने जवाब दिया, एक लाठी खाने के बाद फिर लाठी से डर नहीं लगता.’
वहां से खुद को और मजबूत करके लौटी
शबाना ने कहा कि वह दिल्ली छात्रों का समर्थन करने गयी थी लेकिन वहां छात्रों के अंदर जोश देखकर वह खुद को और मजबूत करके वहां से लौटी हैं. उन्होंने कहा हम लगातार युवाओं की बुराई करते रहे हैं और यह  कहते रहे कि उन्हें किसी चीज की परवाह नहीं है. असफलता हमारी है. हम उन्हें ऐसे रोल मॉडल देने में असफल रहे, जिनको वह फॉलो कर सकें.
जंतर मंतर में हुआ था छात्रों का प्रदर्शन
नीट यूजी परीक्षा में हुए कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का जंतर मंतर पर जोरदार प्रदर्शन हुआ था. यह आंदोलन कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में हुआ था. छात्रों का मांग था परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और तभी के मौजूदा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा. बाद में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर मंतर में चल रहे प्रोटेस्ट खत्म हुआ. इस प्रदर्शन में छात्रों को बॉलीवुड और मनोरंजन जगत के कई बड़े सेलिब्रिटीज का समर्थन मिला. कई सेलिब्रिटीज प्रोटेस्ट साइट पर पहुंचकर छात्रों का हौसला बढ़ा रहे थे तो कई सोशल मीडिया के जरिए छात्रो को सपोर्ट कर रहे थे. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News