अमेरिका के न्यूयार्क में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत के DNA में विविधता में एकता है. कई भाषाएं, धर्म और जीवन-शैली हैं, फिर भी एकता है.
उन्होंने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए कहा कि हर देश का एक मकसद और एक नियति होती है. भारत की नियति दुनिया को यह एहसास कराना है कि हम सब एक हैं.
‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ नाम से आयोजित इस कार्यक्रम को ‘अमेरिकन हिंदूज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग’ (एएचईएडी) ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में आयोजित किया.
Tune in and listen to @DrMohanBhagwat’s message of #UniversalOneness at Madison Square Garden, New York. https://t.co/eajJWbADMA
उन्होंने कहा, “आप एक आसान सा प्रयोग कर सकते हैं. जब आप दोपहर या रात का खाना खा रहे हों, तो किसी भूखे व्यक्ति को अपने सामने खड़ा होने दें और उसे भूखी नजरों से आपकी भरी हुई थाली को देखते रहने दें और उसकी नजरों से बचने या उसे वहां से भगाने के बजाय, बिना उसे एक भी निवाला दिए अपना खाना खाकर देखिए. आप ऐसा नहीं कर पाएंगे. आप कोशिश कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं कर पाएंगे. क्योंकि हम इंसान हैं. हमारे अंदर संवेदना है. जानवरों में भी यह संवेदना होती है. इसलिए सही दिशा महत्वपूर्ण है. और जो व्यक्ति सही दिशा के अनुसार अपना जीवन जीता है, वह ईश्वर के इस साम्राज्य का एक जिम्मेदार नागरिक बन जाता है.”
जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.