इस ब्रांड का हींग खा रहे लोगों के लिए अलर्ट! गड़बड़ी मिलने पर FSSAI का बड़ा एक्शन…जांच में ये मिला – Hindustan

मुख्य बातें

भारतीय रसोई में रोजाना इस्तेमाल होने वाली हींग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। FSSAI (Food Safety and Standards Authority of India) ने एवरेस्ट फ़ूड प्रोडक्ट्स (Everest Food Products) और लालजी गोधू एंड कंपनी (Laljee Godhoo & Company) की कुछ मिश्रित हींग की बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी है। यह कार्रवाई प्रयोगशाला जांच में उत्पादों के निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा नहीं उतरने के बाद की गई है। FSSAI के मुताबिक दोनों कंपनियों के संबंधित हींग उत्पादों को ‘मिसब्रांडेड’ और ‘सब-स्टैंडर्ड’ पाया गया है। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि कार्रवाई एवरेस्ट या LG के सभी उत्पादों पर नहीं हुई है, बल्कि संबंधित आदेशों में शामिल कंपाउंडिंग हींग और उसके वैरिएंट तक सीमित है।

मामला एक उपभोक्ता की शिकायत से शुरू हुआ था। शिकायत मिलने के बाद FSSAI ने बाजार में निगरानी बढ़ाई और प्रमुख ब्रांडों के उत्पादों के कानूनी नमूने लिए। जांच के लिए मुंबई स्थित एवरेस्ट (Everest) और लालजी गोधू (Laljee Godhoo) की केंद्रीय लाइसेंस प्राप्त यूनिट्स से भी नमूने लिए गए। प्रयोगशाला रिपोर्ट सामने आने के बाद नियामक ने दोनों कंपनियों को संबंधित हींग की बिक्री रोकने का निर्देश दिया है। साथ ही कंपनियों से यह भी कहा गया है कि वे कमियों को दूर करने के लिए सुधारात्मक कार्रवाई योजना (Corrective Action Plan) की योजना पेश करें।

FSSAI के अनुसार एवरेस्ट (Everest) की मिक्स्ड हींग (compounded asafoetida) पाउडर के एक नमूने में अल्कोहल में घुलनशील अर्क की मात्रा 0 प्रतिशत पाई गई, जबकि निर्धारित मानक के अनुसार यह कम से कम 5 प्रतिशत होनी चाहिए। इसके अलावा पीले हींग पाउडर में यह मात्रा 3.29 प्रतिशत और ब्लैक हींग पाउडर में 4.4 प्रतिशत मिली। दोनों ही निर्धारित 5 प्रतिशत सीमा से कम थे। नियामक ने बताया कि पहले की रूटीन सर्विलांस जांच में भी इसी पैरामीटर को लेकर गैर-अनुपालन सामने आया था। FSSAI ने एवरेस्ट (Everest) को कंपाउंडेड हींग (compounded asafoetida) और उसके सभी संबंधित वैरिएंट की बिक्री तत्काल रोकने तथा बाजार में मौजूद सब-स्टैंडर्ड उत्पादों को स्वेच्छा से वापस लेने की सलाह दी है।

दूसरी ओर लालजी गोधू एंड कंपनी (Laljee Godhoo & Company) के LG ब्रांड की कंपाउंडेड हींग (Compounded Hing) पर भी कार्रवाई की गई है। FSSAI ने पाउडर और लंप दोनों रूपों में उपलब्ध संबंधित हींग के नमूनों को सब-स्टैंडर्ड और मिसब्रांडेड पाया। जांच में रॉ हींग की 6 अलग-अलग वेराइटीज का परीक्षण किया गया और सभी में स्टार्च (Starch) की मात्रा निर्धारित सीमा से काफी ज्यादा मिली। नियमों के अनुसार हींग में स्टार्च (Starch) की अधिकतम अनुमत मात्रा 1 प्रतिशत है, जबकि जांच किए गए नमूनों में यह 15 से 32 प्रतिशत के बीच पाई गई। इसी वजह से नियामक ने संबंधित उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाई है और कंपनी को केवल निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले उत्पादों का निर्माण और बिक्री सुनिश्चित करने को कहा है।

उपभोक्ताओं के लिए सबसे अहम बात यह है कि एवरेस्ट (Everest) या LG के सभी खाद्य उत्पादों पर प्रतिबंध नहीं लगा है। कार्रवाई विशेष रूप से आदेश में शामिल कंपाउंडेड हींग (compounded hing) उत्पादों से जुड़ी है। दोनों कंपनियों को सुधारात्मक योजना देनी होगी और आगे की कार्रवाई उनकी कंप्लायंस रिपोर्ट के आधार पर तय की जा सकती है। इसलिए ग्राहक किसी भी खाद्य उत्पाद को खरीदते समय पैकेजिंग, FSSAI लाइसेंस, लेबल और उत्पाद की जानकारी जरूर जांचें।

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News