17 साल की लड़की और प्रेमी से शादी की जिद, नहीं मानी तो मां-मामा ने कर दी हत्या… भोपाल में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला – AajTak

Feedback
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां के पिपलानी थाना क्षेत्र में 17 साल की किशोरी की उसकी मां और मामा ने कथित तौर पर दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस को सूचना मिल गई. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने किशोरी की मां कमला और मामा विजय राय को गिरफ्तार कर लिया.
पिपलानी थाना केस के विवेचक संतोष रघुवंशी के मुताबिक करीब 6 महीने पहले लड़की की मां ने उसकी शादी के लिए एक रिश्ता तय कर सगाई पक्की कर दी थी. हालांकि, लड़की इस शादी के लिए तैयार नहीं थी. बताया जा रहा है कि वह किसी दूसरे युवक से प्रेम करती थी और उसी से शादी करना चाहती थी. इसी बात को लेकर मां-बेटी के बीच विवाद चल रहा था. घटना वाले दिन मां ने लड़की के मोबाइल फोन में एक युवक की तस्वीरें देख ली थी. जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ.
हत्या के बाद अंतिम संस्कार की भी कर ली गई थी तैयारी
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मां ने अपने भाई विजय राय के साथ मिलकर लड़की का दुपट्टे से गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजन उसके शव का बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे. इसी दौरान पुलिस को मामले की सूचना मिली. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और मां कमला व मामा विजय राय को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. मामले में हत्या के पीछे की परिस्थितियों और घटना में अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका की भी जांच की जा रही है. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन किशोरी की मां का उसके साथ विवाद होता रहा था. घटना वाले दिन भी घर से चिल्लाने की आवाज आई थी. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News