Total Tv
totaltv.in
Crime News:लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी से जुड़े नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। उनका शव दुबग्गा इलाके में नहर के पास मिला। शुरुआती जांच में जमीन विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है।
लखनऊ, UP: लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह मूल रूप से उन्नाव के रहने वाले थे और लखनऊ के पीजीआई इलाके में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। रिपोर्टों के मुताबिक, वह पिछले कुछ समय से लापता थे। तलाश के दौरान उनका शव दुबग्गा थाना क्षेत्र में नहर के पास मिला। उनके शरीर पर गोली लगने के निशान पाए गए हैं।Crime News
फॉर्च्यूनर गाड़ी में गोली मारी
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, धीरेंद्र प्रताप सिंह को उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी में गोली मारी गई थी। इसके बाद शव को दुबग्गा इलाके में नहर के पास फेंके जाने की आशंका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वारदात की कड़ियां जोड़ने के लिए CCTV फुटेज और सर्विलांस की मदद ली जा रही है। हत्या के पीछे जमीन विवाद का एंगल भी सामने आया है।Crime News
सभी संभावित एंगल से जांच
मामले में धीरेंद्र प्रताप सिंह के ड्राइवर पर भी शक जताया जा रहा है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि हत्या की साजिश कैसे रची गई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। फिलहाल पुलिस सभी
संभावित एंगल से जांच कर रही है और हत्या की सही वजह तथा आरोपियों की भूमिका की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।Crime News
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
Your email address will not be published.
About Us
Advertise With Us
Privacy Policy
Terms And Conditions
Contact Us