Haldwani News: उफनती गौला में जान जोखिम में डाल रहे लोग – Hindustan

Haldwani News: हल्द्वानी। रानीबाग में उफनती गौला नदी के किनारे युवाओं की लापरवाही लगातार जारी है। पुलिस-प्रशासन की सख्त एडवाइजरी के बावजूद लोग रील और फोटो के चक्कर में जान जोखिम में डाल रहे हैं। पिछले दो दिनों में पैर फिसलने से नदी में बहे तीन युवकों को पुलिस ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला था। शुक्रवार को दो और रविवार को एक युवक नदी के तेज बहाव में बह गया था, जिन्हें समय रहते बचा लिया गया। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस निगरानी न होने से लोग आसानी से नदी किनारे पहुंच रहे हैं। इस मामले पर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि काठगोदाम और वनभूलपुरा थाना प्रभारियों को नदी किनारे के संवेदनशील स्थानों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही, मनाही के बावजूद नदी किनारे जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News