प्रयागराज। एमएनएनआईटी में नवप्रवेशित प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए ‘गीता से जीवन कौशल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग ने यूएमईईडी फाउंडेशन के सहयोग से कार्यक्रम कराया। इसमें कार्यवाहक निदेशक प्रो. एमएम गोरे, विभागाध्यक्ष प्रो. रविंद्र त्रिपाठी और यूएमईईडी एल्युमनी कोऑर्डिनेटर प्रतीक भारद्वाज मौजूद रहे। मुख्य वक्ता अच्युत मोहन दास ने छात्रों को भगवद्गीता की शिक्षाओं की व्यावहारिक उपयोगिता बताई। सत्र में आत्मनियंत्रण, कर्म के नियम, तनाव प्रबंधन, आत्मबोध, उद्देश्यपूर्ण जीवन, नैतिक नेतृत्व और विपरीत परिस्थितियों में धैर्य जैसे विषयों पर चर्चा हुई। छात्रों को शिक्षा और करियर के साथ व्यक्तिगत विकास, जिम्मेदारी और बेहतर निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play