अब पूरे देश में एक ही स्टैंडर्ड समय इस्तेमाल होगा। सरकार ने विधिक माप विज्ञान (भारतीय मानक समय) नियम, 2026 को अधिसूचित कर दिया है। इसके तहत देशभर में कानूनी, प्रशासनिक, वाणिज्यिक और अन्य आधिकारिक उद्देश्यों के लिए भारतीय मानक समय (आईएसटी) को एकमात्र संदर्भ समय के रूप में अनिवार्य किया गया है। उपभोक्ता मामले के मंत्रालय ने 27 अगस्त को इन नियमों को अधिसूचित किया, लेकिन ये आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित होने के 180 दिन बाद लागू होंगे। इससे सरकारी विभागों, कारोबारियों और संस्थानों को अपनी प्रणालियों को इसके अनुरूप तैयार करने का समय मिल सकेगा।
यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब बैंकिंग और भुगतान से लेकर दूरसंचार, रेलवे, बिजली ग्रिड और कंप्यूटर नेटवर्क तक डिजिटल और प्रौद्योगिकी आधारित प्रणालियों पर निर्भरता बढ़ रही है। इन सभी व्यवस्थाओं के लिए सटीक और एक समान समय जरूरी होते हैं। मंत्रालय ने कहाकि वर्तमान में इस्तेमाल किए जा रहे विभिन्न समय स्रोतों के बीच अंतर से ऐसी गतिविधियों के समन्वय और उनके रिकॉर्ड पर असर पड़ सकता है। इसी वजह से एक समान राष्ट्रीय समय मानक लागू करने की पहल की गई है।
मंत्रालय ने एक बयान में कहाकि साझा समय संदर्भ से बैंकिंग और डिजिटल भुगतान लेनदेन के सटीक समय अंकन, रेलवे, हवाई अड्डों और अन्य परिवहन प्रणालियों के बीच बेहतर समन्वय, दूरसंचार और इंटरनेट नेटवर्क के भरोसेमंद संचालन, बिजली प्रणालियों में सटीक समय निर्धारण, सरकारी एवं कानूनी रिकॉर्ड के रखरखाव तथा आपातकालीन और अन्य सेवाओं के समन्वय में मदद मिलेगी।
नियमों की एक प्रमुख विशेषता विदेशी उपग्रह आधारित समय स्रोतों पर निर्भरता कम करने पर जोर देना है। वर्तमान में कई महत्वपूर्ण प्रणालियां सटीक समय के लिए ऐसे विदेशी स्रोतों पर निर्भर हैं। सरकार भारतीय संस्थानों और विधिक माप विज्ञान प्रयोगशालाओं के माध्यम से सटीक भारतीय मानक समय उपलब्ध कराने के लिए बुनियादी ढांचा तैयार कर रही है। इन नियमों के तहत सुरक्षित और भरोसेमंद समय प्रसार के लिए भारत की स्वदेशी उपग्रह दिशा सूचक प्रणाली नाविक के साथ अन्य अनुमोदित भारतीय समय स्रोतों के इस्तेमाल की भी अनुमति दी गई है।
‘एक देश, एक समय’ पहल के तहत मंत्रालय ने जुलाई 2026 में बेंगलुरु स्थित क्षेत्रीय संदर्भ मानक प्रयोगशाला (आरआरएसएल) में व्हाइट रैबिट टेक्नोलॉजी आधारित भारतीय मानक समय (आईएसटी) प्रसार प्रदर्शन नेटवर्क शुरू किया।
मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।
आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।
यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।
जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।
अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play