रात गई पर बात नहीं! यूरेनियम डील, दिव्या मित्तल का इस्तीफा; कल का रीकैप – Hindustan

भारत और उज्बेकिस्तान ने रविवार को असैन्य परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाते हुए लंबे समय के लिए यूरेनियम आपूर्ति की व्यवस्था बनाने पर सहमति जताई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के बीच रविवार को हुई वार्ता में यह अहम फैसला हुआ। दोनों देशों ने अपने संबंधों को ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने की घोषणा भी की। साथ ही, वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को पांच अरब डॉलर सालाना तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया।

क्यों है अहम- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है, ‘उज्बेकिस्तान मध्य एशिया के केंद्र में है और क्षेत्र में भारत की भागीदारी के केंद्र में भी है। दोनों देशों की मजबूत साझेदारी मध्य एशिया में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए एक शक्तिशाली ताकत साबित होगी।’

आगे क्या होगा- दोनों देशों ने 11 क्षेत्रों में समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। भारत और उज्बेकिस्तान अब लंबे समय की आपूर्ति के लिए नई व्यवस्था बनाएंगे। इस फैसले से भारत के परमाणु रिएक्टरों के लिए ईंधन की आपूर्ति सुरक्षित करने में मदद मिलेगी। साथ ही भारतीयों को उज्बेकिस्तान में 30 दिनों के लिए वीजा फ्री एंट्री मिलेगी।

उत्तर प्रदेश कैडर की भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी और देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मित्तल ने बताया कि उन्होंने अभी अपने भविष्य को लेकर कोई फैसला नहीं किया है। उन्होंने हालांकि इस्तीफा देने के पीछे कोई कारण नहीं बताया। हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली मित्तल ने लंदन में नौकरी करने के बाद संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा की तैयारी के लिए नौकरी छोड़ दी थी। उन्होंने 2013 में अपने दूसरे प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा पास की और 68वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनीं।

क्यों है अहम- वार्ता के अनुसार, राजनीति विश्लेशक उनके यहां से चुनाव लड़ने सम्भावनाओ से इंकार नही करते हैं। अजीत कुमार दुबे कहते हैं कि इस्तीफे देने से पहले उनकी किसी न किसी दल से बातचीत जरुर हो गई होगी। दुबे समाजवादी पार्टी की ओर इशारा करते हैं। उनका तर्क है कि केंद्रीय मंत्री और अपना दल सुप्रीमो मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल से उनकी खुन्नस जगजाहिर है। उन्होंने ने ही उनको मिर्जापुर से हटवाया था। तब स्थानीय स्तर पर अनुप्रिया के खिलाफ आवाज भी उठी थी।

अब आगे क्या- दिव्या मित्तल के इस्तीफे के बाद सबसे अधिक चर्चा उनके यहां से चुनाव लड़ने को लेकर है। स्थानीय सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी सपा दोनों दलों के नेताओं में सुबगुहाट भी है। न्यूज एजेंसी सूत्रों के हवाले से लिखती है कि मित्तल मिर्जापुर से चुनाव लड़ सकती हैं।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति पश्चिम बंगाल के जंगल में मिली है। यह प्रतिमा राज्य के दुर्गापुर क्षेत्र में लगी हुई थी। अब इसे लेकर कांग्रेस जमकर नाराजगी जाहिर कर रही है और आंदोलन की वॉर्निंग भी दे दी है। हालांकि, अब तक पता नहीं चल सका है कि इस घटना को किसने अंजाम दिया और न ही आरोपियों की पहचान हुई है।

क्यों है अहम- राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है और तृणमूल कांग्रेस सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। ऐसे में कांग्रेस सक्रियता बढ़ाती नजर आ रही है और प्रदेश सरकार पर सवाल उठा सकती है।

आगे क्या- कांग्रेस ने चेतावनी दे दी है कि अगर आरोपी की तुरंत पहचान, गिरफ्तारी और मूर्ति को वापस लगाने की प्रक्रिया नहीं हुई, तो बड़े स्तर पर कांग्रेस आंदोलन करेगी।

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News