Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। मौसम में बदलाव से बच्चों की सेहत बिगड़ रही है। गर्मी के साथ खानपान में गड़बड़ी और दूषित पानी पीने से बच्चे बीमारी से पीड़ित हो हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से वायरस और बैक्टीरिया इंफेक्शन की चपेट में आ रहे हैं। इसकी वजह से बुखार, सर्दी, जुकाम, पेट दर्द, उल्टी, दस्त व सांस से पीड़ित हो रहे हैं। इस समय महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में इस तरह के लक्षण के मरीजों की संख्या बढ़ी है। पीआईसीयू और चिल्ड्रेन वार्ड में मरीजों का दबाव बढ़ गया। चिल्ड्रेन वार्ड में बेड खाली होते ही भर जा रहे रहे हैं। एक बेड पर दो-दो मरीजों का उपचार करना पड़ रहा है। इससे संक्रमण फैलने की संभावना रहती है। मरीज को स्वस्थ होने में करीब एक सप्ताह का समय लग जा रहा है। चिकित्सक दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
बारिश के बाद तेज धूप व गर्मी से लोग बेहाल हैं। इसके कारण लोगों का स्वाथ्य खराब हो रहा है। वातावरण में नमी के कारण इस मौसम में वायरस और बैक्टीरिया का संक्रमण भी बढ़ा है। खानपान में गड़बड़ी और दूषित पानी के सेवन तथा इम्युनिटी कम होने से बच्चे बीमार हो रहे हैं। वह बुखार, सर्दी, जुकाम, खांसी, पेट दर्द, सिर दर्द, उल्टी व दस्त से पीड़ित हो रहे हैं तो कुछ को सांस की दिक्कत हो रही है। मेडिकल कॉलेज के पीडियाट्रिक विभाग की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। चौबीस घंटे में इस तरह के लक्षण के करीब दस से बारह मरीज भर्ती हो रहे हैं। इसकी वजह से पीआईसीयू और चिल्ड्रेन वार्ड में मरीजों का दबाव बढ़ गया है। बेड खाली होते ही भर जा रहे हैं। अधिक मरीज होने पर चिल्ड्रेन वार्ड में एक बेड पर दो-दो बच्चों का इलाज करना पड़ रहा है। रविवार को पीआईसीयू व चिल्ड्रेन वार्ड के कुल 35 बेड पर 44 मरीज भर्ती थे। इसमें बुखार के करीब 27, दस्त के 6, उल्टी के 5, पेट दर्द के 5 व सांस से पीड़ित एक मरीज इलाज चल रहा था। चिल्ड्रेन वार्ड में एक बेड पर दो-दो मरीज थे। ऐसे में एक से दूसरे में संक्रमण फैलने की संभावना रहती है।
बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि मौसम में परिवर्तन से वातावरण में नमी होती है। इससे वायरल और बैक्टीरिया ग्रोथ करते हैं, जिससे इनका इंफेक्शन बढ़ जाता है। इस समय मरीजों की संख्या बढ़ी है। इम्युनिटी कम होने के कारण बच्चे बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। साथ ही खानपान में गड़बड़ी व दूषित पानी के सेवन से बीमार होते हैं। बुखार, सर्दी, जुकाम, खांसी, पेटदर्द, उल्टी, दस्त, पेट व सिर दर्द, सांस की दिक्कत होती है। इस मौसम में बच्चों पर ध्यान दें। ताजा सुपाच्य व पौष्टिक भोजन का सेवन कराएं, हरी साग-सब्जी, मौसमी फल का सेवन कराएं, पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, फास्ट व जंक फूड, कार्बोनेटेड पेय पदार्थ का सेवन न करें और सड़क किनारे खुले में बिकने वाले कटे फल व अन्य खाद्य सामग्री का सेवन न करें। साफ-सफाई पर ध्यान दें। छह माह तक बच्चों को मां का ही दूध पिलाएं, बच्चों को बोतल से दूध न पिलाएं।
———–
चिल्ड्रेन वार्ड के बाहर बैठने की हुई व्यवस्था
मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर के फर्स्ट फ्लोर पर पीआईसीयू व चिल्ड्रेन वार्ड को शिफ्ट किया गया है। यहां वार्ड के बाहर तीमारदारों के बैठने की व्यवस्था न होने से उन्हें परेशानी हो रही थी। लोगों को फर्श पर बैठ कर समय बीताना पड़ रहा था। इसे देखते हुए प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल के निर्देशन में सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा के निर्देश पर कुर्सी लगाई गई है, ताकि तीमारदारों को दिक्कत न हो। कुर्सी लगने से तीमारदारों को वार्ड के बाहर बैठने में आसानी हो रही है।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play