उरई, संवाददाता। भारत विकास परिषद द्वारा भारत को जानो अखिल भारतीय लिखित परीक्षा-2026 का आयोजन सोमवार को बुंदेलखंड प्रांत के उरई नगर के विभिन्न विद्यालयों में सुबह 10 बजे से किया गया। जूनियर व सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। परीक्षा का निरीक्षण क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव इंजी. अजय इटौरिया ने प्रांतीय अध्यक्ष लखन लाल चंदैया व प्रांतीय संयोजक संस्कार उमाकांत गुप्ता के साथ किया। उन्होंने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ब्रिज कुंवर एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल, रामश्री पब्लिक स्कूल, एसआर इंटर कॉलेज, एसआर बालिका इंटर कॉलेज, शहीद चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज, गुटगेट कॉन्वेंट, डॉ. ब्रिज बिहारी सरस्वती इंटर कॉलेज व गांधी इंटर कॉलेज सहित विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
परीक्षा को सफल बनाने में परिषद की तीनों शाखाओं के पदाधिकारियों ने सहयोग दिया। मुख्य शाखा से मोहित सिपोलिया, राजेश निगोतिया, प्रवीण गुप्ता, रितेश तरसोलिया, रानी अग्रवाल, प्रीती बंसल, राहुल देव गुप्ता व विमल गुप्ता, राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त शाखा से महावीर सरावगी, डॉ. सीपी गुप्ता, शांति गुप्ता, प्रफुल्ल बाथम, विजय यादव, रमाकांत द्विवेदी, भानु लाक्षाकार, प्रदीप महतेले तथा स्वामी विवेकानंद शाखा से संजय श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, विजय कृष्ण गुप्ता, किशोरी शरण शांडिल्य, नीरज श्रीवास्तव, अमृतलाल नागर, सुरेंद्र त्रिपाठी व महेंद्र यादव ने व्यवस्थाएं संभालीं। तीनों शाखाओं द्वारा कुल 54 विद्यालयों में परीक्षा कराई गई, जिसमें 8,554 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। केंद्रों पर अनुशासन व समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा गया। क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव ने सभी स्कूल प्रबंधन व परिषद पदाधिकारियों को सफल आयोजन पर बधाई दी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play