Chaibasa News: मझगांव। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय देवधर में ‘हो’ जनजातीय जीवन दर्शन पर आधारित संग्रहालय एवं सांस्कृतिक केंद्र का 10वां स्थापना दिवस मंगलवार को पारंपरिक रीति-रिवाज और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि लाइब्रेरीमैन संजय कच्छप, विशिष्ट अतिथि टाटा स्टील फाउंडेशन के कार्यकारी पदाधिकारी शिवशंकर कांडेयांग और पंचायत मुखिया सोना सिंह पिंगुवा ने किया।अतिथियों का स्वागत ‘हो’ परंपरा के अनुसार हाथ-पैर धुलाकर तथा ‘बापला तोपोर’ पहनाकर किया गया। अतिथियों ने संग्रहालय का अवलोकन किया और ओत गुरु लको बोदरा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय कोटगढ़ के विद्यार्थियों ने हास्य नाटक ‘पोड़ोसो जङ’ का मंचन किया, जबकि बच्चों का जंगली नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।संजय
कच्छप ने संग्रहालय को बच्चों की मौखिक भाषा क्षमता विकसित करने में उपयोगी बताया और विद्यालय में पुस्तकालय निर्माण में सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं शिवशंकर कांडेयांग ने इसे भाषा व सांस्कृतिक विरासत संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play