भोपाल से बड़ी खबर, मोहन सरकार ने राजीव गांधी के नाम पर बनी यूनिवर्सिटी का बदला नाम, जानें अपडेट – India TV Hindi

भोपाल: राजीव गांधी के नाम पर बनी यूनिवर्सिटी का मोहन यादव सरकार ने नाम बदल दिया है। अब भोपाल का राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तीन हिस्सों में बंटेगा।
राजीव गांधी विश्वविद्यालय का नाम बदला गया है और मोहन सरकार ने इसका 3 नए तकनीकी विश्वविद्यालयों में विभाजन किया है। भोपाल, उज्जैन और जबलपुर को ये 3 नए तकनीकी विश्वविद्यालय मिलेंगे। RGPV के विभाजन को कैबिनेट की मंजूरी दी गई है।
इस मामले में पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर राकेश सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय है। इसके अंदर 13 पाठ्यक्रम 585 संस्थान हैं। इसमें 3 लाख 83 हजार से ज्यादा विद्यार्थी पढ़ते हैं। भौगोलिक स्थिति के हिसाब से और लोगों को आसानी हो उसकी दृष्टि से हमारे पास इंजीनियरिंग कॉलेज हैं और सभी में भूमि पर्याप्त मात्रा में मौजूद है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में RGPVV के स्थान पर 3 प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय घोषित किए गए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव के सुझाव पर इनके अलग-अलग नाम हैं। इनको प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाएगा।
 कॉपी अपडेट हो रही है….
© 2009-2026 Independent News Service. All rights reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News