भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू प्रशासन ने भी कॉलेजों और पीजी विभागों के सभी तरह के शिक्षकों का विद्वान आईडी उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित कॉलेज के प्राचार्य और पीजी हेड को दिया है। कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने जारी पत्र में कहा है कि विद्वान आईडी बनाकर विद्वान आईडी नंबर केंद्रीय पुस्तकालय को उपलब्ध कराएं। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि आठ जुलाई को इन्फ्लीबनेट सेंटर, गांधीनगर द्वारा इंडियन रिसर्च इंफार्मेशन नेटवर्क सिस्टम (आईआरआईएनएस) सर्विस को सुचारू रूप से संचालन के लिए वेबिनार का आयोजन किया गया था। इसमें निर्देश दिया गया था कि सभी पीजी विभागों एवं कॉलेजों के प्रत्येक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और गेस्ट फैकल्टी को आईआरआईएनएस सर्विस में अपना विद्वान आईडी बनाना है।
इसे नोडल ऑफिसर को उपलब्ध कराना था।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play