Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। मंगलवार की सुबह भिटौरा पुलिया के पास स्थित हार्डवेयर की दुकान में भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पड़ोस की किराना दुकान और घर को भी चपेट में ले लिया। दुकानों से ऊंची लपटें और काला धुआं निकलता देखकर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फतेहगंज पश्चिमी कस्बा में भिटौरा पुलिया के पास आकाश गुप्ता और उनके भाई संजीव उर्फ डिंपल गुप्ता की दुकानें हैं। मंगलवार तड़के दोनों दुकानों में आग लग गई। सुबह टहल रहे लोगों ने दुकानों के ऊपर निकल रही केबल में स्पार्किंग होते देखी थी। उन्होंने आकाश गुप्ता के घर का गेट भी खटखटाया, लेकिन अंदर सो रहे परिजन नहीं उठे। कुछ देर बाद दुकान से आग की लपटें उठने लगीं।
आग सबसे पहले आकाश गुप्ता की हार्डवेयर की दुकान में लगी। उसके बाद पड़ोस में संजीव उर्फ डिंपल गुप्ता के किराना दुकान को भी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने डिंपल के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती गई। आग से किराना की दुकान में रखे फ्रिज का कंप्रेसर तेज आवाज के साथ फट गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। एक गैस सिलेंडर भी जल गया। गनीमत रही सिलेंडर नहीं फटा। किराना दुकान का सामान, फ्रिज, बेड, सोफा सेट आदि काफी सामान जल गया। आग बुझाते समय डिंपल का हाथ आग में झुलस गया। वहीं, आकाश गुप्ता की हार्डवेयर दुकान का सारा सामान जल राख हो गया।
सूचना मिलने पर एसओ प्रवीन कुमार चौकी प्रभारी आदेश कुमार और मीरगंज व परसाखेड़ा से पहुंची फायर बिग्रेड के जवानों ने आकाश गुप्ता की दुकान का शटर तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान दोनों दमकल गाड़ियों का पानी खत्म हो गया। फायर ब्रिगेड टीम प्रभारी के बंसल ने बताया कि टीम ने कड़ी मेहनत कर आग को पूरी तरह बुझा दिया। आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं है। फायर बिग्रेड व पुलिस इसकी जांच कर रही है। लोग शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान लगा रहे हैं।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play