तमिलनाडु में सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व में बनी सरकार ने राज्य के 52 मंदिरों में प्रवेश को लेकर नए नियम लागू कर दिए हैं. अब इन मंदिरों में श्रद्धालु स्मार्टफोन के साथ एंट्री नहीं कर सकते हैं. ये नए नियम राज्य में मंगलवार से ही लागू हो चुके हैं. इसके मुताबिक, जो श्रद्धालु स्मार्टफोन के साथ मंदिर पहुंचे हैं उन्हें मंदिरों में प्रवेश से पहले बने खास मोबाइल डिपोजिट काउंटर पर अपने स्मार्टफोन जमा कराने होंगे और यहां फोन जमा कराने का 5 रुपये प्रति फोन चार्ज भी लगेगा, जबकि जिनके पास बगैर कैमरा वाला फोन है, वे लोग दर्शन के लिए अपना फोन साथ में ले सा सकते हैं.
मंदिरों में स्मार्टफोन पर यह पाबंदी हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती (HR&CE) मंत्री रमेश ने घोषित की. उन्होंने बताया कि यह मद्रास हाई कोर्ट के पहले के निर्देशों के अनुरूप है. इस फैसले का सबसे ज्यादा असर खासतौर से युवा पीढ़ी पर पढ़ेगा, जो फोटाग्राफी, रील्स के लिए शूटिंग और मंदिर के भीतर जाकर वीडियो रिकॉर्डिंग की शौकीन है.
सरकार ने ये नए दिशा-निर्देश बनाते हुए श्रद्धालुओं का यह ख्याल भी रखा है कि उन्हें इसके चलते खास तकलीफ न हो. इसके लिए मंदिरों में खासतौर से काउंटर का सेटअप किया गया है. इन काउंटरों पर स्मार्टफोन जमा करने वाले श्रद्धालुओं को एक स्लिप या प्लास्टिक टोकन मिलेगा, अपना फोन वापसी के समय उन्हें यह टोकल या स्लिप लौटानी होगी.
न्यूज वेबसाइट इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में कांचीपुरम के सुप्रसिद्ध देवाराजस्वामी-अथि वारादार मंदिर में मंगलवार सुबह 6 बजे से ही यह नियम लागू हो गया. यहां 2 कंप्यूटर ऑपरेटरों और दो सहायकों को इस काम के लिए नियुक्त किया गया है. नियमों के तहत यह जिम्मेदारी मंदिर मैनेजमेंट को देखनी होगी.
यहां फोन जमा कराने वाले श्रद्धालुओं के फोटोग्राफ, मोबाइल फोन मॉडल और फोन नंबर रजिस्टर किया जा रहा है और जब फोन वापस किया जाता है तो रिटर्न टोकन या स्लिप के साथ दी गई डिटेल्स को वेरीफाई (सत्यापन) के बाद लौटा दिया जाता है. इस संबंध में मंदिरों में नोटिस बोर्ड के अलावा पार्किंग स्थल समेत कई दूसरी अहम जगहों पर कई भाषाओं में यह आदेश चस्पा कर दिया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED