Biharsharif News: जून-जुलाई के बाद अगस्त में भी औसत से कम बारिश, चिंता में किसान पानी के अभाव में घाटकुसुम्भा को छोड़कर अन्य प्रखंडों में लाल होने लगी धान की फसल जिले में लक्ष्य का 96 फीसदी ही अबतक हो पायी है धान की रोपनी फोटो धान खेत : बिन बारिश शेखपुरा-बरबीघा रोड के किनारे धान के खेत में पड़ीं दरारें।
शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में मानसून की बेरुखी लगातार जारी है। जून और जुलाई के बाद अगस्त में भी औसत से काफी कम बारिश दर्ज की गई है। अल्पवृष्टि का सीधा असर खरीफ फसलों पर पड़ने लगा है। घाटकुसुम्भा प्रखंड को छोड़कर जिले के अन्य सभी प्रखंडों में पानी के अभाव में धान की फसलें सूखकर लाल होने लगी हैं।
सूखे के संभावित खतरे को देखते हुए कृषि महकमा फिलहाल स्थिति पर नजर बनाये हुए है। जिला कृषि पदाधिकारी गौरव कुमार शर्मा ने बताया कि जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने का अंतिम निर्णय सरकार के स्तर से होता है। विभाग ने किसानों को वैकल्पिक खेती के लिए जागरूक करने का प्रयास किया था। लेकिन, किसान अभी सितंबर तक अच्छी बारिश की उम्मीद में इंतजार करने के मूड में हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 28,330 हेक्टेयर के लक्ष्य के विरुद्ध 25,704 हेक्टेयर (करीब 96 फीसदी) में धान रोपनी की जा चुकी है। लेकिन, अब पानी की दरकार है।
आंकड़ों में बारिश की बेरुखी जून : औसत 165 एमएम के मुकाबले मात्र 49.9 एमएम बारिश। जुलाई : औसत 260.5 एमएम के मुकाबले 191.33 एमएम बारिश। अगस्त : औसत 299.3 एमएम के मुकाबले केवल 133.47 एमएम बारिश । (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play