WWE Saturday Night's Main Event रिजल्ट्स: Roman Reigns ने दुश्मन को धोया, Brock Lesnar को मिली धमकी – News24 Hindi

—विज्ञापन—
WWE Saturday Night’s Main Event Results: WWE का Saturday Nights Main Event खत्म हो गया है. कंपनी ने शो में चार मुकाबले रखे थे, जिसमें एक चैंपियनशिप मुकाबला शामिल था. नए चैंपियन भी देखने को मिले. सभी टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से दिल जीता. मेन इवेंट भी गजब का रहा. हालांकि, कोई बड़ा सरप्राइज कंपनी द्वारा इस बार नहीं दिया गया. आइए आपको Saturday Nights Main Event में हुए मैचों को नतीजों के बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)
पेज और ब्री बैला ने लैने रेड और फॉलन हेनले के खिलाफ चैंपियनशिप डिफेंड की. मुकाबला काफी शानदार रहा. चारों स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. जेसी जेन ने भी इस मुकाबले में दखलअंदाजी की. उनकी वजह से बैला और पेज को हार का सामना करना पड़ा. रेड और हेनले अब नई वुमेंस टैग टीम चैंपियन बन गई हैं.
स्टेफनी मैकमैहन भी इस बार शो में नज़र आईं. उन्हें देखकर फैंस खुश हो गए थे. उनके सैगमेंट में ओबा फेमी नज़र आए. उन्होंने ब्रॉक लैसनर के साथ समरस्लैम में होने वाले हैल इन ए सैल मैच को हाइप कह दिया. फेमी ने कहा कि वो लैसनर को तहस-नहस कर देंगे. उन्होंने द बीस्ट को खतरनाक धमकी दी. (Photo: WWE.com)
डेनहाउजेन का मुकाबला जेडी मैकडॉना के साथ हुआ. इस मैच में डॉमिनिक मिस्टीरियो ने भी दखलअंदाजी की. मैच में मिनी डेनहाउजेन और कार्ल एंथनी भी नज़र आए. उन्होंने मैकडॉना और मिस्टीरियो के ऊपर हमला किया. मुकाबले में अंत में डेनहाउजेन ने मैकडॉना को ट्रिपल डी मूव लगाकर पिन किया और जीत हासिल की. (Photo: WWE.com)
बेली का मुकाबला लायरा वैल्किरिया के साथ हुआ. दोनों स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. लायरा के नाक में भी चोट लग गई थी. उनके नाम से खून बह रहा था. इसके बावजूद उन्होंने बढ़िया प्रदर्शन किया. लायरा ने अंत में बेली को सबमिशन में फंसाया. बेली ने कुछ देर बाद हार मान ली. (Photo: WWE.com)
कोडी रोड्स और सीएम पंक का मुकाबला गुंथर और सैमी ज़ेन के साथ हुआ. चारों स्टार्स हदें पार कीं. गुंथर और सैमी की जीत होने वाली थी लेकिन निक एल्डिस ने दखलअंदाजी कर दी. उन्होंने रेफरी को बाहर खींच दिया. इसके बाद टाइटल से गुंथर पर हमला कर दिया. इस तरह कोडी और पंक को जीत मिल गई. वहीं गुंथर और सैमी का समरस्लैम में टाइटल मैच में शामिल होने का सपना टूट गया. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस ने जेलन ब्रंसन के साथ एंट्री की. रोमन ने दोनों को एक्नॉलेज करने के लिए कहा. उन्होंने ब्रंसन को नया टाइटल भी दिया. सैथ रॉलिंस को म्यूजिक बजा लेकिन टायरीस हैलिबर्टन ने एंट्री की. रॉलिंस ने रेंस के ऊपर पीछे से हमला किया. रॉलिंस के सामने ब्रंसन खड़े हो गए. इसके बाद रोमन ने खतरनाक सुपरमैन पंच और स्पीयर से रॉलिंस को धराशाई कर दिया. (Photo: WWE.com)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने जागरण यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई खत्म करने के बाद पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. 2025 से पंकज News24 में कार्यरत हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News