भारतीयों को अमेरिका का बड़ा झटका, जल्द बंद हो सकते हैं ईबी-1 ग्रीन कार्ड, National Hindi News – Hindustan

अमेरिका जल्द ही भारतीयों को एक और झटका दे सकता है। अमेरिका ने चेतावनी दी है कि भारतीयों के लिए रोजगार आधारित पहली कैटेगरी (ईबी-1) ग्रीन कार्ड की उपलब्धता आने वाले कुछ हफ्तों में अस्थायी रूप से खत्म हो सकती है। इसका कारण इस कैटेगरी में बहुत ज्यादा आवेदन और बढ़ती मांग बताई गई है। अब पहले से ही लंबे इंतजार का सामना कर रहे भारतीय आवेदकों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
अमेरिकी विदेश विभाग ने सितंबर के लिए वीजा बुलेटिन जारी किया है। इसमें कहा गया है कि भारत से जुड़े ईबी-1 आवेदनों की संख्या इतनी अधिक है कि वित्तीय वर्ष 30 सितंबर को खत्म होने से पहले इस श्रेणी के लिए निर्धारित वीजा संख्या पूरी तरह इस्तेमाल हो सकती है।
अमेरिका ने कहा कि ईबी-1 श्रेणी में भारत के लिए उपलब्ध वीजा संख्या वित्त वर्ष समाप्त होने से पहले पूरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो आने वाले हफ्तों में इस श्रेणी को अस्थायी रूप से अनुपलब्ध घोषित करना पड़ सकता है। साथ ही विभाग ने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर उचित बदलाव किए जाएंगे।
ईबी-1 रोजगार आधारित पहली प्राथमिकता वाली कैटेगरी है। इसमें असाधारण क्षमता वाले लोग, बेहतरीन प्रोफेसर, रिसर्चर और कुछ मल्टीनेशनल एग्जीक्यूटिव और मैनेजर जैसे प्राथमिकता वाले कर्मचारी शामिल हैं।
इस बीच परिवार आधारित श्रेणियों के तहत अमेरिका में स्थायी निवास (ग्रीन कार्ड) पाने की कोशिश कर रहे भारतीयों को सितंबर में राहत मिली है। इस माह वीजा कटऑफ तारीखों में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, ईबी-1 वीजा का इंतजार कर रहे पेशेवरों को स्थिति में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। वीजा बुलेटिन के अनुसार।चीन-भारत के लिए एफ-1 श्रेणी की ‘फाइनल एक्शन डेट’ 15 दिसंबर, 2018 से बढ़कर 22 जनवरी, 2020 हो गई है।
जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News