मोहाली में करंट लगने से व्यक्ति की मौत: साइकिल से ऑफिस जाते समय हादसा, जलभराव के बीच लाइव तार की चपेट में – Dainik Bhaskar

मोहाली के नयागांव की सफेदा कॉलोनी में करंट लगने से 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह साइकिल से अपने ऑफिस जा रहा था। करंट लगने के बाद वह सड़क पर गिर गया। किसी ने उसके परिवार वालों को सूचना दी। मृतक की पहचान मेवालाल के रूप में हुई
पुलिस ने शव खरड़ सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार वालों का कहना है कि हादसे के लिए प्रशासन और बिजली विभाग के लोग जिम्मेदार हैं। उन्होंने परिवार को इंसाफ देने की मांग की है।
अब 3 पॉइंट में जानिए हादसा कैसे हुआ…
पानी में पड़ा था लाइव वायर: वीरवार देर रात काफी बारिश हुई थी। इससे इलाके में जलभराव हो गया था। बिजली के तार और केबल जमीन के पास पड़े थे और कुछ तार पानी को छू रहे थे। जैसे ही मेवालाल साइकिल लेकर वहां पहुंचा, उसे करंट लग गया। वह आगे नहीं बढ़ सका और मुंह के बल पानी में गिर गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। किसी ने परिवार को सूचना दी।
इलाके में करीब 100 तार-केबल काटे गए: लोगों के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 5:30 से 6 बजे के बीच हुआ, जब मेवालाल मोहाली स्थित अपने ऑफिस ड्यूटी पर जा रहा था। लोगों का कहना है कि एक निजी कंपनी के कर्मचारी पिछले दिन इलाके में आए थे और उन्होंने काफी संख्या में तार और केबल काटे थे। लोगों के मुताबिक, इसी दौरान बिजली का यह तार भी कट गया, जिसकी वजह से हादसा हुआ।
परिवार में अकेला कमाने वाला था मेवालाल: परिवार के मुताबिक, मेवालाल के पीछे 3 बेटे हैं। परिवार का दारोमदार उसी पर था। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल खरड़ की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, हादसे के बाद लोगों में रोष है। उनका कहना है कि जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए और परिवार को इंसाफ मिलना चाहिए।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News