रावतभाटा का चारभुजा नाथ मंदिर जन्माष्टमी पर रोशनी से जगमगाया: रिमझिम बारिश में भी उमड़ी भीड़, रात 12 बजे कृ… – Dainik Bhaskar

रावतभाटा में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर चारभुजा नाथ मंदिर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है। मंदिर की भव्य सजावट श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण बनी हुई है। सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त भगवान चारभुजा नाथ के दर्शन के लिए मंदिर
रावतभाटा क्षेत्र में रिमझिम बारिश का दौर जारी है, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा। बारिश के बीच भी भक्त मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर परिसर में दिनभर भजन, पूजा और दर्शन के बीच भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
रात 12 बजे मनाया जाएगा कृष्ण जन्मोत्सव
जन्माष्टमी के अवसर पर रात 12 बजे मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। कृष्ण जन्म के समय विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती होगी। इस दौरान मंदिर परिसर श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठेगा। जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए श्रद्धालु रात तक मंदिर में मौजूद रहेंगे।
तीन दिवसीय मेले से मंदिर परिसर में रौनक
जन्माष्टमी के मौके पर चारभुजा नाथ मंदिर में तीन दिवसीय मेले का भी आयोजन किया गया है। मेले को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में रौनक बनी हुई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से पूरे इलाके में चहल-पहल नजर आ रही है।
बारिश के बीच मंदिर की रोशनी, फूलों की सजावट और श्रद्धालुओं की भीड़ ने चारभुजा नाथ मंदिर के नजारे को और खास बना दिया है। भगवान के दर्शन और कृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होने को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News