उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण सरफराजगंज पंचायत के मनिहारी टोला में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज व एसआई संग्राम सिंह सोय मौके पर पहुंचकर मृतका कल्पना मंडल (26) का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति संदीप मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल के फरक्का के रहने वाले मृतका के पिता अशोक सरदार के मुताबिक घटना के दिन शाम को ही मृतका के पति नशे में धूत होकर ससुराल पहुंचे और विवाद कर उसे साथ लेकर आ गया था। उसके बाद रात करीब दो बजे आरोपी पति ने फोन कर बताया कि कल्पना की तबियत बिगड़ गई है। फिर दस मिनट बाद बताया कि उसकी मौत हो गई है। मृतका के दो मासूम बच्चे हंै। उसमें बेटी लक्ष्मी मंडल पांच साल और बेटा लक्ष्मण मंडल दो साल का है。
उधवा। विवाहिता के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि उसकी पुत्री कल्पना मंडल ने पति की बेरहमी से मारपीट होने के दौरान किसी प्रकार भाग कर पास में स्थित काली मंदिर में छुप गई थी। लेकिन पति उसे घसीटकर घर लाया और कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी। थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर पति संदीप मंडल समेत तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर मारपीट के निशान मिले हैं। गिरफ्तार संदीप मंडल को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की तैयारी में जुटे हैं।
फोटो:102 , महिला के घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़
नोट: उपरोक्त खबरों को एकसाथ देना है।
————–
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play