Pakur News: फरार हत्यारोपी महिला गिरफ्तार – Hindustan

Pakur News: ​पाकुड़, प्रतिनिधि। मालपहाड़ी थाना क्षेत्र से जुड़े एक पुराने हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वर्षों से फरार चल रही हत्या की आरोपी महिला वारंटी को लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र से विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार वारंटी की पहचान पन्नी मरांडी ग्राम- पैकपाड़ा, थाना- मालपहाड़ी, के रूप में हुई है। आरोपी महिला के खिलाफ न्यायालय में जीआर संख्या- 1292/2013 दर्ज थी और वह लंबे समय से कानून की पकड़ से दूर चल रही थी। ​पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र से दबोचा। गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष उपस्थापित किया गया, जहाँ से न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस की इस कार्रवाई से फरार अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News