एथेंस के उत्तर में एक एयर शो के दौरान ग्रीक एयर फोर्स का एक जेट क्रैश हो गया। हजारों दर्शकों के सामने हादसे के बाद हवा में काले धुएं के गुबार उठने लगे। शनिवार को दो सीटों वाले फैंटम एफ4 जेट हादसे में फिलहाल किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं मिली। एयर फोर्स के अधिकारियों ने कहा कि अभी यह साफ नहीं है कि क्रैश से पहले पायलट इजेक्ट (बाहर निकल) पाए थे या नहीं।जमीन पर लगी आग को बुझाने के लिए क्रैश वाली जगह के ऊपर पानी गिराने वाला हेलिकॉप्टर मंडराता रहा। यह घटना तनाग्रा एयर फोर्स बेस पर सालाना होने वाले एयर शो ‘एथेंस फ्लाइंग वीक’ के दौरान हुई।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play