बारिश का कहर: डकोर में ढहे चार कच्चे मकान, मलबे में दबा सामान – Hindustan

कुसमिलिया, संवाददाता। डकोर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश गरीबों के आशियानों पर कहर बनकर टूट रही है। शनिवार सुबह कस्बे में चार कच्चे मकान भरभराकर गिर गए, जिससे हड़कंप मच गया। मलबे में दबकर गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। शनिवार सुबह निवासी वीर सिंह बरार का कच्चा मकान अचानक ढह गया। परिजनों ने भागकर जान बचाई, लेकिन राशन, कपड़े, बर्तन और साइकिल मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। इसी तरह अच्छे लाल और उनके छोटे भाई छोटेलाल का संयुक्त कच्चा मकान भी बारिश और सीलन के चलते गिर गया। दोनों भाइयों के घर का राशन और दैनिक उपयोग का सामान मलबे में दब गया।
वहीं मेवा लाल वर्मा के कच्चे घर की सामने की दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे के समय दीवार के पास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। एक ही दिन में चार मकान गिरने से कस्बे में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। पीड़ितों ने जिला प्रशासन से मौके का सर्वे कर तत्काल आर्थिक सहायता और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि लगातार बारिश से कई अन्य कच्चे मकानों में भी दरारें आ गई हैं, जिससे कभी भी अनहोनी हो सकती है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News