राज्य अध्यापक पुरस्कार से नवाजे गए आनंद कुमार मिश्रा – Hindustan

फतेहपुर। दोआबा के प्राथमिक विद्यालय मलूकपुर के शिक्षक आनंद कुमार मिश्रा को शिक्षक दिवस पर प्रदेश के प्रतिष्ठित राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गोरखपुर स्थित बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किया। जिले के शिक्षक के राज्य स्तरीय सम्मान से शिक्षा जगत में खुशी की लहर है। आनंद कुमार मिश्रा ने प्राथमिक विद्यालय मलूकपुर में शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही बच्चों की संख्या बढ़ाने, नवाचारों को अपनाने और विद्यालय में सकारात्मक शैक्षिक वातावरण तैयार करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया।
उनके प्रयासों से विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों में बदलाव आया और अभिभावकों का सरकारी विद्यालय के प्रति विश्वास भी बढ़ा। उनके कार्यों को देखते हुए शासन स्तर पर राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए उनका चयन किया गया।
शिक्षक दिवस पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया। जहां आनंद मिश्रा को भी राज्य अध्यापक पुरस्कार प्रदान किया गया। सम्मान मिलने के बाद बीएसए प्रिंसी मौर्या समेत जिले के शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया। सम्मान प्राप्त शिक्षक ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ विद्यालय के बच्चों, अभिभावकों और सहयोगी शिक्षकों के प्रयासों का भी सम्मान है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास आगे भी बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का रहेगा।
सम्मान समारोह में ये रहे मौजूद
सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री के अलावा बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, गोरखपुर क्षेत्र के सात विधायक, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी, अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा, स्कूल शिक्षा निदेशक मोनिका रानी, एससीईआरटी के निदेशक गणेश कुमार, बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी, अपर निदेशक संजय उपाध्याय, मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह, डीएम दीपक मीणा आदि उपस्थित रहे।
राज्य अध्यापक पुरस्कार के साथ मिलती हैं ये सुविधाएं
-25 हजार की नकद पुरस्कार राशि।
-प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं सम्मान।
-मां सरस्वती की प्रतिमा और अंगवस्त्र।
-रोडवेज बसों में आजीवन नि:शुल्क यात्रा की सुविधा।
-नौकरी में दो वर्ष का सेवा विस्तार।
एसवीएम प्रधानाचार्य भी हुए सम्मानित
शिक्षक दिवस पर गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज वीआईपी रोड प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह परिहार को भी मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विद्यालय में आयोजित आचार्य सम्मान समारोह में पूरे विद्यालय परिवार की ओर से विद्यालय की इस विशिष्ट उपलब्धि पर खशी जताते हुए उन्हे बधाई दी गई।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News