पत्नी की आत्महत्या मामले में सिपाही गिरफ्तार – Hindustan

गुरुग्राम,गौरव चौधरी। भोंडसी स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) कैंप में तैनात सिपाही की पत्नी द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बीएसएफ सिपाही देवाशीष को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत के तहत भोंडसी जेल भेज दिया गया है। वहीं, मृतका की पहचान असम के नौगांव निवासी डिपी बोरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सिपाही देवाशीष और डिपी बोरा की शादी करीब सात साल पहले हुई थी। दोनों भोंडसी स्थित बीएसएफ कैंप के सरकारी क्वार्टर में एक साथ रहते थे। घटना के बाद पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें मृतका ने अपने पति पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।भोंडसी

थाना प्रभारी सतपाल ने बताया कि शनिवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया। परिजनों की शिकायत और सुसाइड नोट के आधार पर मामला दर्ज कर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News