'SRCC को चुनावी मंच बना दिया…', पीएम मोदी की स्पीच पर कांग्रेस का तंज – aajtak.in

Feedback
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में शामिल हुए. इस मौके पर पीएम मोदी ने कॉलेज की 100 साल की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि SRCC ने बिजनेस, सार्वजनिक जीवन और समाज के लिए कई पीढ़ियों के नेतृत्व को तैयार किया है.
प्रधानमंत्री ने शताब्दी समारोह के अवसर पर 100 रुपये का स्मारक सिक्का भी जारी किया. उधर कांग्रेस ने पीएम मोदी के SRCC में दिए गए संबोधन को लेकर निशाना साधा है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने SRCC के कार्यक्रम को चुनावी मंच बना दिया और छात्रों से जुड़े शिक्षा, बेरोजगारी, पेपर लीक और दूसरे मुद्दों पर कोई बात नहीं की.
पीएम मोदी के 2013 के दौरे का किया जिक्र
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी के 2013 के SRCC दौरे का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उस समय नरेंद्र मोदी ने आधे भरे गिलास का उदाहरण देते हुए कहा था कि अगर आधा गिलास पानी से भरा है तो बाकी आधा हवा से भरा हुआ है. इस पर तंज कसते हुए कन्हैया ने कहा, ‘लेकिन अब समझ आया कि आधे ग्लास में PR भरा है.’
कन्हैया कुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी आज फिर SRCC गए हैं, लेकिन इसमें चुनिंदा Alumni को ही बुलाया गया और बाकी छात्रों की एंट्री रोक दी गई. जरूरी बात ये है कि जिस SRCC ने देश को इतना कुछ दिया है, पीएम मोदी ने उसे भी अपना चुनावी मंच बना दिया है, क्योंकि 18 सितंबर को दिल्ली विश्वविद्यालय में स्टूडेंट यूनियन का चुनाव है.
दो दिन से दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र यह मान रहे थे कि PM मोदी आ रहे हैं तो वे शिक्षा व्यवस्था के बारे में बात करेंगे।

लेकिन उन्होंने कोई बात नहीं की। यहां तक कि जंतर-मंतर पर छात्रों की पिटाई पर भी बात नहीं की।

देश में हर रोज़ 25 सरकारी स्कूल बंद हो रहे हैं। हमारा देश… pic.twitter.com/XfWudvN1br
देश में रोज बंद हो रहे 25 सरकारी स्कूल- कन्हैया कुमार
दो दिन से दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र यह मान रहे थे कि PM मोदी आ रहे हैं तो वे शिक्षा व्यवस्था के बारे में बात करेंगे, लेकिन उन्होंने कोई बात नहीं की. यहां तक कि जंतर-मंतर पर छात्रों की पिटाई पर भी बात नहीं की. देश में हर रोज 25 सरकारी स्कूल बंद हो रहे हैं. 
उन्होंने कहा कि हमारा देश नौजवानों से भरा हुआ है लेकिन हालात ऐसे हैं कि हर घंटे में दो युवा आत्महत्या करते हैं. NEET पेपर लीक के चलते 25 छात्रों ने आत्महत्या कर ली. पिछले कुछ वर्षों में 150 से ज्यादा इंजीनियरिंग कॉलेज बंद हो चुके हैं. देश में बेरोजगारी सबसे उच्चतम स्तर पर है. PM मोदी सिर्फ 2013 और 2047 की बात कर रहे थे. उन्होंने छात्रों और देश की जनता से जुड़े मुद्दों पर कोई बात नहीं की.
कन्हैया कुमार ने कहा कि, पीएम नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि महंगाई कंट्रोल में है, जबकि सच्चाई यह है कि देश के अंदर बेरोजगारी और महंगाई ऐतिहासिक रूप से सबसे ज्यादा है. मतलब देश की जनता आपके PR कैंपेन में बोले गए झूठ को सच मानकर अपने हालात भुला दे. देश में स्कूल-कॉलेज बंद हो रहे हैं, आप एक परीक्षा ठीक से करवा नहीं पा रहे और यूनिवर्सिटी में जाकर, छात्रों को ‘हिरासत’ में लेकर अपना PR कैंपेन चला रहे हैं.
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, अब आपकी सच्चाई सबके सामने आ चुकी है. इसलिए आपको ‘छात्रों की गूंज’ से परेशानी हो रही है, लेकिन याद रखिए, छात्रों की यही गूंज देश में बदलाव की आवाज बनेगी. यही आवाज आपके झूठ और खोखले दावों का पर्दाफाश करेगी.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News