राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया है. राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, यह नियुक्ति उनके द्वारा पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी.
राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक, ‘भारत के राष्ट्रपति डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का उप राज्यपाल नियुक्त करते हुए प्रसन्न हैं. यह नियुक्ति उनके पदभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगी.’
यूपी के उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं दिनेश शर्मा
62 साल के दिनेश शर्मा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं. उनका राज्यसभा कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होने वाला था. वे राज्यसभा के उप-सभापति भी हैं.
लगातार दो बार लखनऊ के महापौर रहे हैं शर्मा
दिनेश शर्मा दो बार लगातार लखनऊ के महापौर रहे हैं. इसके अलावा वह लखनऊ यूनिवर्सिटी के वाणिज्य विभाग में प्रोफेसर रहे हैं. शर्मा साल 2006 और 2018 तक लगातार दो बार लखनऊ के महापौर रहे हैं. इसके अलावा वह यूपी मेयर काउंसिल के 2007 से मार्च 2018 तक अध्यक्ष भी रहे.
डॉ. शर्मा भाजपा संगठन में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत कई पदों पर रह चुके हैं. गुजरात के प्रभारी के अलावा हरियाणा में मुख्यमंत्री और राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष के चयन के लिए पर्यवेक्षक भी रहे हैं. इसके अलावा भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के पद भी संभाल चुके हैं.
बीजेपी से राज्यसभा सांसद हैं
इसके अलावा शर्मा 2017 से 2022 तक डिप्टी सीएम के तौर पर माध्यमिक और उच्च शिक्षा के अलावा विज्ञान और प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की जिम्मेदारी भी देख चुके हैं. दिनेश शर्मा 2022 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़े थे. इसके बाद राज्यसभा से सांसद बनाया.
दिनेश शर्मा का जन्म 12 जनवरी 1964 को हुआ था. मेयर बनने से पहले वह लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर के पद पर भी तैनात थे. उनके राजनीतिक टैलेंट को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी ने पहचाना. उन्होंने अपनी शुरुआती राजनीति आरएसएस और ABVP से की. उनको यूपी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर काफी पहचान मिली थी.
नवंबर 2025 एबीपी न्यूज नेटवर्क में बतौर कंसल्टेंट अपनी भूमिका निभा रहा हूं. मीडिया का अनुभव करीबन साढ़े 8 साल का है. देश के अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं. पिछले कुछ सालों में बतौर मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर, कंटेंट एडिटर, सब एडिटर और रिजनल टीवी चैनल में प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं. लेखन, ग्राफिक्स और वीडियो प्रोडक्शन की बारीक समझ है. नेशनल-इंटरनेशनल डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुका हैं. मजा ग्राउंड या एक्सक्लूसिव रिपोर्ट कवर करने में आता है. साल 2016 में माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा. साहित्य पढ़ना, फिल्में देखना, कहानियां-कविताएं लिखना और घूमना विशेष रुचियों में दर्ज है.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.