Feedback
मेष
आर्थिकी बेहतर बनी रहेगी. वित्तीय मामलों में सहजता रहेगी. संबंधों में सुधार आएगा. चहुंओर सकारात्मक परिणाम पाएंगे. चर्चा संवाद पर फोकस रहेगा. सुविधा संसाधनों पर ध्यान देंगे. कार्य व्यापार में वातावरण सहज रहेगा. विविध मामलों में उत्साह दिखाएंगे. पेशेवर प्रयास व्यवस्थित रहेंगे. आशंकाएं दूर होंगी. कामकाजी यात्राएं बढ़ेंगी. सूझबूझ से परिणाम संवारेंगे .
वृष
कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. आर्थिक मामलों में पहल बढ़ाएंगे. योजनाओं को गति देंगे. सभी का सहयोग रहेगा. संपत्ति के मामले सामान्य बने रहेंगे. धनधान्य बढ़त पर बना रहेगा. आकर्षक प्रस्तावों की प्राप्ति होगी. कामकाज में सक्रियता बनी रहेगी. पेशेवरजन सफलता पाएंगे. वरिष्ठों को साथ बनाए रखेंगे. प्रबंधन में सजग रहेंगे. साझा प्रयासों पर जोर रहेगा .
मिथुन
वाणिज्यिक विषयों में गति आएगी. अनुबंधों में सहज होंगे. लाभ का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा. धनधान्य बढ़त पर बना रहेगा. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. परंपरागत मामले आगे बढ़ेंगे. वरिष्ठों से भेंट होंगी. विविध मामलों में उत्साह रखेंगे. करियर व्यापार पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. अवसरों को भुनाने की सोच रहेगी .
कर्क
आर्थिक खर्च बढ़ा हुआ रहेगा. व्यवसाय में रुटीन रखें. योजनाओं में धैर्य दिखाएं. प्रबंधन पर ध्यान दें. अधिकांश मामलों में सामान्य परिणाम बनेंगे. संवाद में सजगता रखें. कामकाजी प्रयास मिश्रित रहेंगे. पेशेवर सजगता दिखाएंगे. करियर व्यापार पूर्ववत् रहेगा. लाभ एवं लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे. लेनदेन में स्पष्टता लाएंगे .
सिंह
वित्तीय नियंत्रण बढ़ाएंगे. आर्थिक मामले पक्ष में बनेंगे. लाभकारी अवसरों में वृद्धि होगी. विभिन्न विषयों में सक्रियता दिखाएंगे. तेजी से आगे बढ़ते रहेंगे. कामकाजी प्रयास बनाए रखेंगे. सफलता प्रतिशत अपेक्षित रहेगा. व्यवस्था को मजबूती देंगे. उद्योग व्यापार में प्रस्ताव मिलेंगे. कार्यस्थल पर समय देंगे .
कन्या
वित्तीय प्रयास बेहतर बनेंगे. कार्य पर फोकस बढ़ाएंगे. आर्थिक गतिविधियां बल पाएंगी. लंबित मामलों में गति आएगी. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. अधिकारी से भेंट होगी. कामकाजी परिणाम संवारेंगे. कारोबार संतुलित रहेगा. जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे. अवसरों का लाभ उठाएंगे. व्यवसाय में प्रभावशाली रहेंगे .
तुला
मनोवांछित लाभ की संभावना बढ़ेगी. प्रबंधन व्यवस्था पर भरोसा बनाए रखेंगे. आर्थिक सूझबूझ बनाए रखें. सहज अवसर बने रहेंगे. दीर्घकालिक योजनाओं में सहज होंगे. स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएंगे. कामकाज की स्थिति उत्तम बनी रहेगी. वातावरण सकारात्मक रहेगा. वित्तीय अवरोध दूर होंगे .
वृश्चिक
लेनदेन में सावधानी बरतें. प्रबंधकीय निर्देशों की अनदेखी न करें. पेशेवर मामले लंबित रहेंगे. लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें. कार्यगति बेहतर रहेगी. नीति नियम का पालन करेंगे. बजट बनाकर चलें. कामकाज मध्यम रहेगा. ठगों से दूर रहें. तैयारी पर ध्यान दें .
धनु
आर्थिक फोकस बनाए रखेंगे. जिम्मेदारी से कार्य करेंगे. विविध गतिविधियों में उतावली नहीं बरतेंगे. आय-व्यय संतुलित रहेगा. सक्रियता बनाए रखेंगे. बड़प्पन से काम लेंगे. लाभ एवं प्रभाव बढ़त पर रहेगा. उद्यम में प्रभावी रहेंगे. कार्यक्षेत्र में अनुकूलन रहेगा .
मकर
लेनदेन में सावधानी बनाए रखें. वित्तीय मामलों में नियम अनुशासन अपनाएं. ठग सक्रियता बनाए रहेंगे. लोभ प्रलोभन में न आएं. कामकाजी वार्ताएं लंबित हो सकती हैं. खर्च बढ़ा हुआ रहेगा. कामकाज में सजगता बढ़ाएं. तार्किक गतिविधियां बढ़ेंगी. पेशेवर विषय साधारण रहेंगे .
कुंभ
पेशवर वरिष्ठों से सानिध्य रखेंगे. मौके भुनाने पर जोर रहेगा. व्यवस्थागत नियमों का पालन करेंगे. करीबी सहयोगी होंगे. स्मार्ट तौरतरीकों को बढ़ाएंगे. वाणिज्यिक लाभ में वृद्धि बनी रहेगी. कार्यों में स्पष्टता बढ़ाएंगे. सीखने सिखाने पर जोर दें .
मीन
वित्तीय लाभ पर फोकस बढ़ाएंगे. प्रतिभा से परिणाम में सुधारेंगे. प्रतिस्पर्धा पर बल रहेगा. भौतिक वस्तु की खरीदी से बचें. लाभ प्रतिशत सामान्य रहेगा. पेशेवरों से बनाकर चलेंगे. कार्यक्षेत्र में अहंकार में न आएं. लेनदेन में अस्पष्ट स्थिति से बचें. स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएं . —
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू