Etah News: जीटी रोड पर अचानक धराशायी हुई दुकान, मलबे में दबा दुकानदार – livehindustan.com

Etah News: बीती रात शुक्रवार से शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण शनिवार दोपहर को जीटी रोड स्थित नगर पालिका गेट के समीप एक फोटो स्टेट की दुकान अचानक धराशायी हो गई। इस दौरान दुकान के अंदर मौजूद दुकानदार के मलबे में दब गया। दुकान गिरने की तेज आवाज से आसपास लोगों में हड़कंप मच गया। नगर पालिका गेट के समीन जर्जर अवस्था में अचानक गिरी दुकान के मलबे में दबे दुकानदार आदित्य कुमार को बचाने के लिए लोग बिना समय गंवाए दौड़ पड़े। काफी मशक्कत के बाद गंभीर रूप से घायल को मलबे से बाहर निकाला और आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया।

जहां चिकित्सकों की निगरानी में घायल दुकानदार का उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद लोगों ने बताया कि पिछले कई दिन से शहर में लगातार बारिश होने हो रही है। उसके कारण काफी पुरानी दुकान कमजोर हो गई थी। शनिवार को दुकान अचानक भरभराकर गिर गई। उन्होंने बताया कि भवन गिरने की वास्तविक वजह ठीक से किसी को पता नहीं है। संबंधित विभाग अगर जांच करेगा तब ही उसकी पुष्टि हो सकेगी।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News