बासोपट्टी। राजनगर में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात 48 वीं बटालियन एसएसबी मुख्यालय जयनगर के कमांडेंट राजेन्द्र कुमार के निर्देशानुसार चौकसी की गई। सीमा चौकी जानकीनगर कैम्प के एएसआई कुलवींदर सिंह के नेतृत्व बासोपट्टी प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र जानकीनगर-महिनाथपुर स्थित भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एपीएफ डीएसपी हिरा बहादुर जेसी के अगुवाई में भारत-नेपाल सीमा तक संयुक्त गश्ती कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
वीवीआईपी दौरे के मद्देनजर सुरक्षा बलों ने सीमा क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और असामाजिक तत्वों तथा संभावित अवैध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), जयनगर मुख्यालय के अधीन सीमा चौकी जानकीनगर के जवानों ने नेपाल के महिनाथपुर स्थित एपीएफ (आर्म्ड पुलिस फोर्स) के जवानों के साथ संयुक्त गश्त की। दोनों देशों के जवानों ने संवेदनशील सीमा क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
गश्त के दौरान सीमा से आने-जाने वाले लोगों एवं वाहनों की सघन जांच की गई। संदग्धि व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ सीमा पार से होने वाली अवैध आवाजाही और तस्करी को रोकने के लिए सतर्कता बरती गई। मुख्यमंत्री के आगमन तक सीमावर्ती क्षेत्र में नियमित गश्त और निगरानी जारी रखने के नर्दिेश दिए गए हैं। एसएसबी और नेपाल एपीएफ के बीच बेहतर समन्वय बनाकर सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play