Gorakhpur News: ग्रीन सिटी के बीच से नहीं गुजरेगी 24 मीटर चौड़ी प्रस्तावित सड़क – Hindustan

Gorakhpur News: राजीव दत्त पांडेय गोरखपुर। गोरखपुर महायोजना-2031 (पुनरीक्षित) में प्रस्तावित 24 मीटर चौड़ी सड़क के संरेखन (एलाइनमेंट) में बदलाव की तैयारी है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण की ओर से सोनौली मार्ग से हार्बर्ट बंधा तक प्रस्तावित इस सड़क के उस हिस्से को हटाने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में स्वीकृत करा लिया है जो ग्रीन सिटी आवासीय कॉलोनी के बीच से गुजर रहा है। इसके स्थान पर विनायकपुर कॉलोनी मोड़ से बनकटवा मार्ग तक स्थल पर पहले से मौजूद 12 मीटर चौड़ी सड़क को महायोजना मार्ग के रूप में चिह्नित होगा।

सोनौली मार्ग से विनायकपुर कॉलोनी मोड़ तक करीब 360 मीटर लंबाई में 24 मीटर चौड़ी सड़क यथावत रहेगी। इसके बाद हार्बर्ट बंधा तक प्रस्तावित 24 मीटर चौड़े मार्ग को महायोजना से हटाने और इससे अवमुक्त भूमि को आवासीय भू-उपयोग में शामिल होगी। इन संशोधनों को शासकीय स्वीकृति प्रस्ताव शासन में भेजा जाएगा।

प्राधिकरण के मुताबिक ग्रीन सिटी आवासीय योजना वर्ष 2000 में तत्कालीन गोरखपुर महायोजना-2001 के आवासीय भू-उपयोग के आधार पर स्वीकृत हुई थी। स्वीकृत ले-आउट के आधार पर यहां भवन मानचित्र भी स्वीकृत किए गए। वर्तमान महायोजना में 24 मीटर चौड़ी सड़क का संरेखन ग्रीन सिटी के बने मकानों के बीच से गुजर रहा है। इससे पूर्व स्वीकृत ले-आउट और भवनों की स्थिति प्रभावित हो सकती है।

प्राधिकरण के अधिकारियों के स्थलीय निरीक्षण में यह भी सामने आया कि विनायकपुर मोड़ के बाद गोरखपुर महायोजना 2031 (पुनरीक्षित) में प्रस्तावित 24 मीटर चौड़ी सड़क मौके पर मौजूद नहीं है। इसके बजाय 12 मीटर चौड़ी सड़क पहले से बनी हुई है, जो बनकटवा मार्ग तक जाती है। प्राधिकरण का मानना है कि 24 मीटर चौड़ी सड़क हटाने से यातायात संपर्क प्रभावित नहीं होगा, क्योंकि उसके स्थान पर 12 मीटर चौड़ा वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध है। 31 अगस्त को हुई प्राधिकरण बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही उत्तर प्रदेश नगर योजना और विकास अधिनियम-1973 की धारा 13(2) के तहत शासन में संशोधन के लिए प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।

24 मीटर की सड़क

सोनौली मार्ग से विनायकपुर कॉलोनी मोड़ तक करीब 360 मीटर हिस्से में 24 मीटर चौड़ी महायोजना सड़क यथावत रहेगी।

विनायकपुर कॉलोनी मोड़ के बाद ग्रीन सिटी के बीच से हार्बर्ट बंधा तक प्रस्तावित 24 मीटर चौड़ी सड़क को महायोजना से हटाया जाएगा।

विनायकपुर मोड़ से बनकटवा मार्ग तक मौके पर पहले से मौजूद 12 मीटर चौड़ी सड़क को महायोजना मार्ग के रूप में चिह्नित होगी।

24 मीटर सड़क के प्रस्ताव से अवमुक्त होने वाली भूमि को आवासीय भू-उपयोग में शामिल की जाएगी।

संशोधन से वर्ष 2000 में स्वीकृत ग्रीन सिटी के ले-आउट और उसके आधार पर स्वीकृत भवन मानचित्र प्रभावित नहीं होंगे।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News