Feedback
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि भारत और फ्रांस के रिश्तों नई उंचाइयां छू रहे है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं. दरअसल, पीएम मोदी ने रविवार को पेरिस में बने स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए संबोधित किया.
पीएम ने कहा कि पेरिस का नया स्वामीनारायण मंदिर भारत और फ्रांस के सांस्कृतिक रिश्तों में एक नया अध्याय जोड़ता है. भारत और फ्रांस मिलकर एक खास वैश्विक रणनीतिक साझेदारी बना रहे हैं. दोनों देशों के बीच यह पार्टनरशिफ काफी खास है.
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस कई क्षेत्रों में साथ काम कर रहे हैं. इनमें तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रक्षा, अंतरिक्ष और जलवायु जैसे क्षेत्र शामिल हैं. इन क्षेत्रों में दोनों देश नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहे हैं.
उन्होंने कहा कि 2026 को भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर के तौर पर मनाया जा रहा है. पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच संयुक्त कारोबार और नई परियोजनाओं की संभावनाओं का भी जिक्र किया.
VIDEO | France: PM Narendra Modi addresses a gathering during the inauguration of Swaminarayan Hindu Temple in Paris, says, “In recent years, the relationship between India and France has reached new heights. Together with my friend, President Macron, the two countries are… pic.twitter.com/QdFk8rQlxj
‘भारत में तराशे पत्थर, फ्रांस में बना मंदिर’
मोदी ने पेरिस में बने मंदिर को ‘मेड इन इंडिया’ और ‘बिल्ट इन फ्रांस’ का उदाहरण बताया. उन्होंने कहा कि मंदिर के कई पत्थरों को भारत में तराशा गया है. इसके बाद आधुनिक तकनीक की मदद से फ्रांस में मंदिर का निर्माण किया गया.
उन्होंने कहा कि यह मंदिर आने वाले लंबे समय तक दोनों देशों के बीच सहयोग और नए अवसरों का प्रतीक बना रह सकता है. पीएम मोदी ने कहा कि स्वामीनारायण मंदिर सिर्फ पूजा के केंद्र नहीं होते. यहां सेवा के काम भी किए जाते हैं. पेरिस का यह मंदिर भी सेवा से जुड़े कामों का केंद्र बनेगा.
मोदी ने कहा कि BAPS के मंदिरों के जरिए भारतीय विचार और मानवीय मूल्यों का संदेश दूसरे देशों तक पहुंचता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि पेरिस का यह मंदिर फ्रांस की विविधता को और मजबूत करेगा. पीएम मोदी ने कहा कि यह मंदिर भारत और फ्रांस के सांस्कृतिक रिश्तों को और मजबूत करेगा. भविष्य में समय मिलने पर वह खुद मंदिर जाकर दर्शन करने की कोशिश करेंगे.
VIDEO | France: PM Narendra Modi addresses a gathering during the inauguration of Swaminarayan Hindu Temple in Paris, says, “When temples are consecrated in different countries through Bochasanwasi Akshar Purushottam Swaminarayan Sanstha (BAPS), India’s ancient ideas and human… pic.twitter.com/UG3k6mw0Zb
पुराने रिश्तों का भी किया जिक्र
पीएम मोदी ने भारत और फ्रांस के पुराने संबंधों को भी याद किया. उन्होंने कहा कि फ्रांस में भारतीय सैनिकों के बलिदान की याद आज भी लोगों के बीच है.
उन्होंने फ्रांस के उन विद्वानों का भी जिक्र किया, जिन्होंने संस्कृत और भारतीय संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाने में भूमिका निभाई. मोदी ने रोमां रोलां के रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद पर लिखे काम का भी उल्लेख किया.
पीएम मोदी ने ‘द मदर’ का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पेरिस से पुडुचेरी तक उनकी आध्यात्मिक यात्रा ने भारत और फ्रांस के लोगों को जोड़ा.
संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि योग भी दोनों देशों के लोगों को जोड़ने का एक माध्यम बन गया है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एफिल टावर की तस्वीरों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि फ्रांस में योग काफी लोकप्रिय है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू