पंजाबी मॉडल ने कनाडा जाकर पति को छोड़ा: लिव इन में दूसरे युवक के साथ रह रही, पति बोला-28 लाख ठगे; अब धमकिया… – Dainik Bhaskar

होशियारपुर के चब्बेवाल से 4 साल पहले कनाडा गई पत्नी ने पति को छोड़ दिया। अब वह न तो फोन उठाती है और न ही कोई जवाब देती है।
गांव सीणा निवासी नवजीत सिंह मान ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी राजप्रीत कौर मठारू अब किसी अन्य लड़के के साथ लिव इन में रह रही है। पत्नी ने उसे नहीं बुलाया तो अब उसने तलाक का केस फाइल किया है। इसके बाद ससुराल परिवार ने उसके परिवार पर करीब 28 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने व झूठे केस में फंसाने की धमकियां दी। इसे लेकर होशियारपुर एसएसपी दफ्तर में शिकायत दी गई है।
पीड़ित नवजीत सिंह ने बताया कि उसकी शादी मार्च 2019 में होशियारपुर की राजप्रीत कौर से हुई थी। लड़की के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण शादी का पूरा खर्च और लड़की को कनाडा भेजने की पूरी फीस नवजीत के परिवार ने ही दी थी।
सितंबर 2019 में राजप्रीत कौर कनाडा स्टडी वीजा पर ब्रैमटन चली गई। भारत से भेजने तक और कनाडा जाने के बाद भी पति के परिवार ने उसे करीब 28 लाख रुपए से अधिक पैसे भेजे।
वर्क परमिट मिलते ही बदले तेवर नवजीत के मुताबिक शुरुआत में सब ठीक रहा, लेकिन जैसे ही लड़की की पढ़ाई खत्म हुई और उसे वर्क परमिट मिला, उसने पति को कनाडा बुलाने के लिए कागजात भेजने बंद कर दिए। छानबीन करने पर पता चला कि वह ब्रैमटन में रेशम नाम के एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है। जब इस बारे में लड़की के परिवार से बात की गई तो उन्होंने सुधार करने के बजाय नवजीत के परिवार पर ही दहेज का झूठा केस दर्ज करवाने की धमकियां देनी शुरू कर दीं।
सोशल मीडिया पर इन्फ्लुएंसर है पत्नी पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी सोशल मीडिया पर काफी मशहूर है, जिसके डेढ़ लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वह कई पंजाबी गानों में मॉडलिंग भी कर चुकी है। नवजीत ने बताया कि इस धोखाधड़ी और मानसिक परेशानी के कारण उसकी मां की तबीयत काफी बिगड़ गई है। पीड़ित परिवार ने एसएसपी दफ्तर होशियारपुर में शिकायत दर्ज कराई है और अब कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी में शिकायत दर्ज करवाकर इंसाफ और पैसे वापस दिलाने की मांग की है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News