दिखावे और दहेज के दलदल में धंसते सामाजिक रीति-रिवाजों पर लगाम कसने के लिए हरियाणा की खाप पंचायतों ने बड़ा कदम उठाया है। शादी-ब्याह और सामाजिक आयोजनों में फिजूलखर्ची और बढ़ते आर्थिक बोझ को खत्म करने के लिए पलवल के गांव मंडकोला में रविवार को 36 बिरादरी और 52 पाल की ऐतिहासिक महापंचायत बैठी। एनसीआर भर से जुटे करीब दस हजार लोगों की मौजूदगी में महापंचायत ने एकमत से 22 कड़े फैसले लिए, जिनमें एक रुपये में सगाई, शादियों में डीजे व शराब पर पूर्ण पाबंदी, मृत्यु भोज पर रोक और जेवरात की सीमा तय करने जैसे बड़े सुधार शामिल हैं।
मंडकोला में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक चली इस महापंचायत की अध्यक्षता 52 पाल के अध्यक्ष अरुण जेलदार ने की। इसमें विभिन्न पालों के अध्यक्षों समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। अरुण जेलदार ने फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि अब सगाई की रस्म में लड़के को केवल एक रुपया, पांच कपड़े और एक किलो मिठाई दी जाएगी। सगाई की रस्म के लिए अधिकतम पांच लोग ही जा सकेंगे।
इसी तरह शादियों में बारात का आकार भी सीमित कर दिया गया है। अब बारात में अधिकतम 51 लोग ही शामिल हो सकेंगे। वहीं विवाह समारोहों में केवल शाकाहारी और सात्विक भोजन ही परोसा जाएगा, साथ ही बेहिसाब मिठाई और ढेरों व्यंजन बनाने से बचने की सख्त अपील की गई है।
महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम, उत्तर प्रदेश के मंत्री लक्ष्मी नारायण, हरियाणा के विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, आफताब अहमद, इसराइल समेत कई पूर्व मंत्री-विधायक सहित विभिन्न पालों के अध्यक्ष शामिल हुए। एनसीआर से महापंचायत में करीब दस हजार लोग शामिल हुए। महापंचायत सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक चली।
तय किया गया है कि कन्यादान के रूप में अब लड़की वाले अधिकतम 11 हजार रुपये ही दे सकेंगे। दहेज में लग्जरी गाड़ी, नकद राशि और अन्य महंगा सामान देने पर पूरी तरह रोक रहेगी। वहीं शादी हो या निकाह, डीजे और शराब पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
महापंचायत ने मृत्यु भोज पर भी पूरी तरह रोक लगाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही शादियों में जेवरात के लेन-देन को सीमित करते हुए दो तोला से ज्यादा सोना और 100 ग्राम से ज्यादा चांदी देने पर पाबंदी लगा दी है।
जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play