मथुरा में तेज रफ्तार बाइक पिलर से टकराई, दो दोस्तों की मौत; वृंदावन परिक्रमा से लौटते समय हुआ हादसा – jagran.com

मथुरा में धरौरा के पास सोमवार रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पिलर से टकरा गई, जिससे रवि गुप्ता और …और पढ़ें
गौरव और रवि का फाइल फोटो।
मथुरा में तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो दोस्तों की मृत्यु।
धरौरा के पास पिलर से टकराई बाइक, मौके पर एक की मौत।
वृंदावन परिक्रमा से लौटते समय हुआ यह दर्दनाक हादसा।
जागरण संवाददाता, मथुरा। धरौरा के पास इंडियन पेट्रोल पंप के समीप सोमवार रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पिलर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मृत्यु हो गई। दुर्घटना रात करीब 10 बजे हुई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान जमुनापार क्षेत्र के लोहवन निवासी रवि गुप्ता और गौरव गुप्ता के रूप में हुई है। दोनों दोस्त वृंदावन की परिक्रमा देकर बाइक से घर लौट रहे थे।
धरौरा के पास इंडियन पेट्रोल पंप के समीप बाइक की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक नियंत्रण नहीं रख सका। बाइक सड़क किनारे लगे पिलर से जा टकराई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया, लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सीओ सदर वरुण मिश्र ने बताया शुरुआती तौर पर बाइक की तेज रफ्तार को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें- अयोध्या राम मंदिर में रामलला की श्रृंगार आरती में नया आकर्षण, कृष्णजन्मोत्सव से बदली व्यवस्था
यह भी पढ़ें- किरायेदार और नए परिवारों के सामने रसोई चलाने का संकट, देहरादून में 5 महीने से घरेलू LPG कनेक्शन बंद

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News