Dumka News: एएन कॉलेज में चला वृक्ष रक्षाबंधन अभियान – Hindustan

Dumka News: दुमका। एएन कॉलेज में इको क्लब के द्वारा वृक्ष रक्षाबंधन अभियान चलाया गया। यह अभियान भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं वर्तमान में झारखण्ड सरकार के प्रधान मुख्य वन संरक्षक सह वन बल प्रमुख संजीव कुमार से प्रेरित होकर शुरू किया गया है। अभियान में शामिल होने के बाद प्राचार्य एवं इको क्लब के संयोजक डॉ. संजय कुमार सिंह ने इको वारियर्स को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण में स्थानीय प्रजाति के पौधों को प्राथमिकता देनी चाहिए। स्थानीय पौधे अपने अनुकूल वातावरण में जल्दी ढल जाते हैं और बाहरी प्रजातियों की तुलना में इनकी वृद्धि दर अधिक होती है। साथ ही स्थानीय पशु-पक्षियों को प्राकृतिक आवास और भोजन भी मिलता है, जिससे खाद्य श्रृंखला बनी रहती है, जो मानव अस्तित्व के लिए जरूरी है।

अभियान का नेतृत्व कर रहे वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं इको क्लब कोऑर्डिनेटर डॉ. अमर नाथ सिंह ने कहा कि आज सभी को पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा का प्रण लेना चाहिए, तभी हम जलवायु परिवर्तन की मार से मानव अस्तित्व को बचा पाएंगे। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने कॉलेज परिसर में लगे स्थानीय जंगली प्रजाति के 100 से ज्यादा पौधों को सांकेतिक रक्षा सूत्र बांधकर संरक्षण का संकल्प लिया। इस अभियान का उद्देश्य संथाल परगना के प्राकृतिक वन क्षेत्रों में पर्यावरण एवं जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम में पारस, तौसिफ, महताब, कुश, शहवाज, शीलू, करिश्मा, बाहा सहित कई छात्र और कॉलेज कर्मी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News