'फेक पोस्ट करना आता है…', हरभजन सिंह शेर-ए-पंजाब T20 लीग पर हुए ट्रोल, फिर ऐसे कर दी बोलती बंद – AajTak

Feedback
Harbhajan Singh Sher-e-Punjab League Controversy: शेर-ए-पंजाब लीग 2026 को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए. एक सोशल मीडिया यूजर ने सवाल उठाया कि जब हर तरफ शेर-ए-पंजाब लीग की चर्चा और तारीफ हो रही है, तो पंजाब से आने वाले हरभजन सिंह ने इस टूर्नामेंट को लेकर एक ट्वीट तक क्यों नहीं किया.
यूजर ने हरभजन पर निशाना साधते हुए यहां तक लिख दिया कि शायद उन्हें सिर्फ पंजाब को बदनाम करने वाले ‘फेक ट्वीट’ करना आता है. इस पोस्ट के बाद हरभजन सिंह ने चुप्पी तोड़ी और जवाब में लीग से जुड़े कई तथ्यों को सामने रखा. हरभजन सिंह ने उसी पोस्ट का जवाब देते हुए लीग को लेकर अपनी बात रखी.
हरभजन सिंह ने अपने जवाब की शुरुआत इस बात से की कि वह अब तक चुप थे, लेकिन इस मुद्दे पर लोगों को सही जानकारी देना जरूरी हो गया है.
उन्होंने कहा कि शेर-ए-पंजाब लीग का यह चौथा साल (4th year) है, पहला साल नहीं. यानी उनके मुताबिक यह कोई नई शुरुआत नहीं है, बल्कि लीग पहले से ही आयोजित होती आ रही है.
लीग कराने में पंजाब सरकार का रोल नहीं: भज्जी
हरभजन सिंह ने अपने जवाब में टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने कहा कि शेर-ए-पंजाब लीग का आयोजन पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) करता आ रहा है और इसमें पंजाब सरकार की कोई भूमिका नहीं है. उन्होंने PCA को BCCI से संबद्ध संस्था (affiliate body) बताया और कहा कि यह पंजाब सरकार की संस्था नहीं है. हरभजन ने अपने पोस्ट में BCCI को भी टैग किया.
चलो मैं चुप बैठा था पर आपको बताना जरूरी हो गया है की शेरे पंजाब लीग का ये 4th year है पहला नहीं । इसमें पंजाब सरकार का कोई रोल नहीं है यह टूर्नामेंट PCA करवाती आ रही है PCA जो BCCI की बॉडी है पंजाब सरकार की नहीं। काम PCA का और सरकार अपने मुंह मियाँ मीठू बन रही है । इसमें नया… https://t.co/9pNj2zfwCP
‘सरकार अपने मुंह मियां मिट्ठू बन रही’
हरभजन सिंह यहीं नहीं रुके. उन्होंने पंजाब सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि काम PCA कर रही है, लेकिन सरकार उसका क्रेडिट ले रही है.
उनका आरोप था कि PCA लगातार यह काम करती आ रही है, लेकिन अब सरकार इस लीग को भी अपने काम के तौर पर गिना रही है. हरभजन ने अपने जवाब में कहा कि लीग में नया काम सिर्फ इतना हुआ है कि सरकार इसे भी अपने काम में गिनवा रही है.
क्या है शेर-ए-पंजाब लीग?
शेर-ए-पंजाब लीग पंजाब की टी20 क्रिकेट लीग है, जिसे पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) आयोजित करता है. लीग में पंजाब से जुड़े खिलाड़ियों को टी20 क्रिकेट में अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है. यह इस लीग का चौथा सीजन है, यह 2023 में शुरू हुई थी. इस बार यह लीग 30 अगस्त से शुरू हुई और 13 स‍ितंबर तक चलेगी. इस बार लीग में 6 टीमें खेल रही हैं. इनमें फाजिल्का फाल्कन्स, अमृतसर सूरमास, बठिंडा रॉयल्स, जालंधर वॉरियर्स, लुधियाना लायंस, मोहाली किंग्स शाम‍िल हैं. 
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News