भारत-नेपाल सीमा पर SSB-पुलिस ने 9.5 किलो गांजा पकड़ा: तस्कर बाइक छोड़ नेपाल की ओर फरार, सीमा स्तंभ 187 के प… – Dainik Bhaskar

भारत-नेपाल सीमा पर SSB और पुलिस ने 9.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। कार्रवाई के समय एक तस्कर अपनी मोटर साइकिल छोड़कर नेपाल की तरफ भाग गया।
यह कार्रवाई मंगलवार को हुई। 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) बथनाहा की फुलकाहा कंपनी और फुलकाहा थाना पुलिस की टीम सीमा पर नाका अभियान चला रही थी। तभी सीमा स्तंभ संख्या 187 के पास नेपाल से एक मोटरसाइकिल सवार भारत की ओर आता दिखा।
सुरक्षाबलों को देखते ही बाइक सवार अपनी मोटर साइकिल छोड़कर नेपाल की तरफ भाग निकला। जवानों ने तुरंत मोटर साइकिल की तलाशी ली। बाइक के पीछे बंधे प्लास्टिक के गैलन में 10 पैकेट मिले। इन पैकेटों में गांजा भरा था। इसका कुल वजन प्लास्टिक समेत 9.5 किलोग्राम था।
यह कार्रवाई सीमा स्तंभ 187 से करीब 20 मीटर भारत की सीमा के अंदर हुई। इस संयुक्त टीम में SSB के चार और बिहार पुलिस के तीन जवान शामिल थे।
बरामद गांजे और मोटरसाइकिल को फुलकाहा थाने में जमा कराया जा रहा है। मामले में FIR दर्ज करने की तैयारी है। पुलिस और SSB की टीम फरार तस्कर की पहचान करने और उसके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News