दिल्ली से लखनऊ जा रही फ्लाइट की दूसरी बार में हो पाई लैंडिंग, राहुल गांधी भी थे सवार – AajTak

Feedback
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट की दूसरी बार में सुरक्षित लैंडिंग हो पाई. सामने आया है कि इस फ्लाइट में राहुल गांधी भी सवार थे.
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को लैंडिंग के दौरान फ्लाइट को गो-अराउंड करना पड़ा. लखनऊ एयरपोर्ट के सूत्रों के मुताबिक, तेज हवा के दबाव के कारण विमान पहले प्रयास में लैंड नहीं कर सका. इसके बाद पायलट ने दूसरी कोशिश की और विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई.
सूत्रों के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 दिल्ली से लखनऊ आ रही थी और राहुल गांधी भी इसमें सवार थे. लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर विमान ने गो-अराउंड किया. इसके बाद पायलट ने परिस्थितियों का आकलन किया और दोबारा लैंडिंग का प्रयास किया. करीब 10 मिनट बाद, दोपहर 3 बजकर 55 मिनट पर फ्लाइट लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गई.
सुरक्षित लैंडिंग के बाद राहुल गांधी समेत सभी यात्री सामान्य रूप से विमान से उतर गए. किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. गो-अराउंड विमानन में अपनाई जाने वाली सामान्य सुरक्षा प्रक्रिया है. अगर लैंडिंग के दौरान पायलट को मौसम, रनवे या किसी अन्य कारण से परिस्थितियां सुरक्षित नहीं लगतीं तो विमान को उतारने के बजाय दोबारा ऊंचाई पर ले जाया जाता है. इसके बाद परिस्थितियां अनुकूल होने पर फिर से लैंडिंग की जाती है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News