खत्म होने जा रहा Bullet Train का इंतजार, भारत में इस दिन फर्राटा भरेगी हाई-स्पीड ट्रेन – India.com

Published By: Gargi Santosh | Updated: Sep 8, 2026, 10:47 PM
जापान की बुलेट ट्रेन देखकर भारत में भी ऐसी तेज रफ्तार वाली ट्रेन का इंतजार था. अब यह सपना जल्द हकीकत बनता दिख रहा है, क्योंकि खबर मिली है कि देश की पहली स्वदेशी हाई-स्पीड ट्रेन का ट्रायल मई या जून 2027 में होने सकता है.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर के एक हिस्से में अगले साल ट्रायल होगा. टेस्टिंग पूरी होने के बाद करीब 2 से 4 महीने में बुलेट ट्रेन (Bullet Train) को यात्रियों के लिए शुरू करने की तैयारी है.
इस प्रोजेक्ट में बड़ा कदम तब आया, जब हाई-स्पीड ट्रेन का पहला बॉडी फ्रेम तैयार कर लिया गया. अब इसे स्क्वीज टेस्टिंग (Squeeze Testing) के लिए भेजा गया है, ताकि कोच की मजबूती और उसकी संरचना को जांचा जा सके.
जरा सोचिए, जिस सफर में अब तक कई दिन लगते थे, वह यात्रा बुलेट ट्रेन से कुछ घंटों में पूरी हो जाएगी. रेल मंत्री ने बताया कि वडोदरा से मुंबई सिर्फ डेढ़ घंटे में पहुंचा जा सकेगा. सूरत-वापी सेक्शन के दिसंबर 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है.
बुलेट ट्रेन सेवा एक साथ पूरे रूट पर शुरू नहीं होगी, बल्कि अलग-अलग चरणों में आगे बढ़ेगी. पहले सूरत-बिलिमोरा, फिर वापी-सूरत, उसके बाद वापी-अहमदाबाद और अहमदाबाद-ठाणे सेक्शन खुलेंगे. इसके बाद पूरा अहमदाबाद-मुंबई रूट तैयार होगा.
बुलेट ट्रेन के साथ भारतीय रेलवे के बाकी सिस्टम को भी आधुनिक बनाने पर जोर दिया जा रहा है. ऑपरेशन, टिकट रिजर्वेशन और पुराने निर्माण नियमों में बदलाव के साथ 280 स्टेशन रिडेवलप किए गए हैं और देशभर में करीब 36,000 किमी नई रेल लाइन बिछाई गई है.
मुंबई-अहमदाबाद के बाद सरकार ने देश में 7 और हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर प्रस्तावित किए हैं. इनमें दिल्ली-वाराणसी, वाराणसी-पटना-सिलीगुड़ी, मुंबई-पुणे, पुणे-हैदराबाद, बेंगलुरु-चेन्नई, बेंगलुरु-हैदराबाद और चेन्नई-हैदराबाद कॉरिडोर शामिल हैं. (Photos from IANS)
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News