Dhanbad News: 187 से अधिक कोयला अफसरों को मुख्य प्रबंधक से महाप्रबंधक पद पर पदोनन्ति मिली। मंगलवार को कोल इंडिया की ओर से संजीव कुमार भारद्वाज, महाप्रबंधक, मानव संसाधन एवं अधिकारी स्थापना के हस्ताक्षर से आदेश जारी किया गया। 1,20,000-2,80,000 के वेतनमान पर अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है। प्रोन्नति पाने वालों में कोल इंडिया के सभी अनुषंगी कंपनियों से कुछ न कुछ अफसर के नाम शामिल हैं। सबसे ज्यादा 100 अफसर माइनिंग विभाग से महाप्रबंधक बने हैं। एक्सकैवेशन से 30 को पदोनन्ति मिली है। फाइनेंस से 16, मानव संसाधन से 14 के अलावा विधि, ई एंड एम, ई एंड टी, पर्यावरण आदि के अफसरों को भी प्रोन्नति दी गई है।बीसीसीएल,
मानव संसाधन विभाग के सुरेंद्र भूषण एवं डॉ कुमार शरत सिन्हा के साथ-साथ ई एंड एम के अशोक कुमार विद्यार्थी, एक्कैवेशन से तापस कर्मकार एवं माइनिंग से ब्रजेश कुमार पंत, दीपक कुमार सिंह, शरत कुमार बेहरा, मणिकांत पांडेय, प्रवीण कुमार, त्रिभुवन सिंह चौहान, काजल सरकार एवं सुनील कुमार पांजा महाप्रबंधक बने हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play