कपासन के कवि बंशीलाल लड्ढा को मिला ‘हिन्दी सेवी सम्मान’: उदयपुर में वैश्विक हिन्दी विचार गोष्ठी में किया सम… – bhaskar.com

कपासन के वरिष्ठ अधिवक्ता और साहित्यकार बंशीलाल लड्ढा को उदयपुर में ‘हिन्दी सेवी सम्मान’ से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर के तहत युगधरा संस्था की ओर से आयोजित वैश्विक हिन्दी विचार गोष्ठी में दिया गया। कार्यक्रम अकादमी पुस
कार्यक्रम की अध्यक्षता अणुव्रत और बच्चों का देश के संपादक संचय जैन ने की। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. मलय पानेरी मुख्य अतिथि थे। इस गोष्ठी में उदयपुर संभाग के कई जाने-माने साहित्यकारों और कवियों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम बीती शाम हुआ।
राजस्थान साहित्य अकादमी के सचिव डॉ. बसंत सिंह सोलंकी ने मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने अकादमी के साहित्यिक और सांस्कृतिक कामों की जानकारी दी। गोष्ठी में हिन्दी भाषा, साहित्य और उसके दुनिया भर में फैले स्वरूप पर चर्चा हुई।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में फतहनगर के वरिष्ठ साहित्यकार बनवारी लाल पारीक और उदयपुर के वरिष्ठ पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता रतन मोहता की भी खास भूमिका रही। बंशीलाल लड्ढा को सम्मान मिलने पर कपासन के साहित्यप्रेमियों और अलग-अलग वर्गों के लोगों ने खुशी जताई।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News