खंड शिक्षाधिकारियों के 238 पद अपलोड, भर्ती जल्द – Hindustan

बेसिक शिक्षा विभाग में खंड शिक्षा शिक्षाधिकारियों (बीईओ) की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। शासन से अर्हता संबंधी अड़चन दूर होने के बाद बेसिक शिक्षा निदेशालय ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को 238 रिक्त पदों का अधियाचन भेज दिया है। अब जल्द ही इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। इस भर्ती के लिए बीएड अभ्यर्थियों को मान्य किया गया है। समकक्ष अन्य पाठ्यक्रम करने वाले अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकेंगे। आरक्षण और नई रिक्तियों का सत्यापन करने के बाद ऑनलाइन अधियाचन भेजा गया है। वर्तमान में बीईओ के कुल स्वीकृत 1031 पदों में से 350 से अधिक पद खाली है।

26 मई को 164 खंड शिक्षाधिकारियों के बीएसए और समकक्ष पदों पर पदोन्नति के बाद रिक्त पदों की संख्या बढ़ गई है। हालांकि 238 पदों का अधियाचन ही भेजा गया है। बेसिक शिक्षा निदेशालय ने पिछले साल बीईओ भर्ती का अधियाचन भेजा था लेकिन नियमावली संशोधित नहीं होने के कारण लोक सेवा आयोग ने अधियाचन वापस कर दिया था। इससे पहले आयोग ने 2019 में बीईओ के 309 पदों पर भर्ती निकाली थी, जिसमें पांच लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News