Palamu News: पलामू में किसान जुटे रबी फसल की तैयारी में, कुल्थी की बुआई शुरू – Hindustan

Palamu News: पलामू में किसान जुटे रबी फसल की तैयारी में, कुल्थी की बुआई शुरू

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। खरीफ फसल के बाद पलामू के किसान अब रबी फसलों की तैयारी में जुट गए हैं। खेतों में कुल्थी की बुआई शुरू हो चुकी है। कुल्थी की बुआई के लिए अनुकूल माने जाने वाला पूर्वा नक्षत्र अंतिम चरण में है। इसके चलते किसान खाली पड़े टांड़ वाले खेतों में तेजी से कुल्थी की बुआई कर रहे हैं। सरसों, चना, आलू और अन्य सब्जियों की खेती के लिए भी खेत तैयार किए जा रहे हैं। जिला कृषि विभाग ने इस वर्ष जिले में कुल्थी की बुआई के लिए 2,000 हेक्टेयर भूमि का लक्ष्य निर्धारित किया है। मंगलवार तक केवल 47.60 हेक्टेयर में कुल्थी की बुआई हो सकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 2.38 प्रतिशत है। दूसरी ओर, धान की रोपनी करीब 80 प्रतिशत पूरी हो चुकी है।

चियांकी स्थित क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक सह निदेशक डॉ अखिलेश साह ने किसानों को मध्यम और टांड वाले खाली पड़े जमीन को जुताई कर कुछ दिन छोड़ने की सलाह दिया है। जुताई कर छोड़ने से खर पतवार नष्ट हो जाएगा। उन्होंने बताया कि कुल्थी की बुआई के लिए अभी सबसे उपयुक्त समय है। किसान खाली भूमि में कुल्थी की बुआई कर अच्छी पैदावार कर सकते हैं। साथ ही आगत रबी फसल में सरसों और चना के खेती के लिए खेत को जुताई कर तैयारी कर सकते हैं।

छतरपुर के किसान नंदू यादव ने बताया कि धान की रोपनी पूरी करने के बाद उन्होंने कुल्थी की बुआई शुरू कर दी है। उनके अनुसार, विभाग से कुल्थी का बीज नहीं मिलने के कारण बाजार से 80 रुपये प्रति किलो की दर से बीज खरीदना पड़ रहा है। पूर्वा नक्षत्र के बाद उत्तरा नक्षत्र में सरसों और चना की बुआई शुरू होगी। रघु महतो ने बताया कि टांड़ वाले खेतों में कुल्थी की बुआई कर दी गई है और शेष खेतों में आलू, सरसों व सब्जियों के लिए जुताई चल रही है। बीज व्यवसायी विजय कुमार सिंह ने बताया कि किसान कुल्थी बीज खरीद रहे हैं, हालांकि पिछले साल की तुलना में मांग कम है। इस वर्ष बीज 80 से 100 रुपये प्रति किलो है, जबकि पिछले वर्ष कीमत 100 से 120 रुपये थी।

फोटो–छतरपुर के पहाड़ी में मंगलवार को कुल्थी की बुआई करते किसान

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News