Chakradharpur News: चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड के दलकी-2 गांव में डायन-बिसाही का आरोप लगाकर 65 वर्षीय महिला के साथ मारपीट की गई। घटना मंगलवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, आरोपियों ने डायन-बिसाही का आरोप लगाकर महिला के साथ मारपीट की। बुधवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है। परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव के ही चिकनी मुंडारी, मिलु मुंडारी, बाया मुंडारी, मोटू, तुराम और राजू समेत अन्य लोगों ने मारपीट की। उनका कहना है कि महिला के साथ पहले भी दो बार मारपीट की जा चुकी है।
लगातार हो रही मारपीट से महिला और उसका परिवार भयभीत है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अनुमंडल अस्पताल पहुंची और घायल महिला से घटना की जानकारी ली। इस संबंध में चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play